India vs New Zealand टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में कौन बैटिंगकरेगा? मिडिल ऑर्डर में भी सबसे खास विराट कोहली की जगह कौन भरेगा ये सवाल हर किसीके ज़हन में है. लेकिन मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम की कप्तानी की कमाल संभाल रहेअजिंक्य रहाणे ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. अजिंक्य रहाणे ने मीडिया से बात करतेहुए कहा है कि मुंबई के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैचमें डेब्यू करेंगे. हालांकि रहाणे ने टीम के कॉम्बिनेशन और सूर्यकुमार यादव केडेब्यू पर कुछ नहीं कहा है. मंगलवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल की बाईंजांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के चलते उन्हें पूरी टेस्ट सीरीज़ से बाहर होनापड़ गया है. जिसके बाद BCCI ने सूर्यकुमार यादव को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टेस्टटीम में शामिल किया है. ऐसे में ये सवाल खड़े हो रहे थे कि टीम के प्लेइंग इलेवनमें श्रेयस और सूर्या में किस बल्लेबाज़ को मौका दिया जाएगा. अब रहाणे के बयान केबाद यह संशय दूर हो गया है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा,'श्रेयस अय्यर कल डेब्यू करेंगे. टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अभी कुछ नहीं कहसकते.' राहुल के टीम में ना रहने से ये लगभग तय है कि शुभमन गिल और मयंक अग्रवालभारतीय टीम की ओपनिंग की कमान संभालेंगे. रहाणे ने केएल राहुल के टीम के साथ न होनेको भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका बताया. उन्होंने विश्वास जताया कि टीम में खिलाड़ीहैं जो ओपनिंग कर सकते हैं. रहाणे ने कहा, 'उन्होंने (राहुल) इंग्लैंड में काफीअच्छा प्रदर्शन किया था. वे अच्छी फॉर्म में थे. निश्चित तौर हम उन्हें मिस करेंगेलेकिन हमारे पास लड़के हैं जो उस(ओपनिंग) काम को कर सकते हैं. जिन्होंने पहले भीहमारे लिए अच्छा प्रदर्शन कर के दिया है. इसलिए ओपनिंग को लेकर कोई चिंता नहीं है.'बता दें कि न्यूज़ीलैंड का ये भारतीय टेस्ट दौरा गुरुवार 25 नवंबर से शुरू हो रहाहै. सीरीज़ में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे जो इस सत्र की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) का हिस्सा होंगे. न्यूज़ीलैंड के लिए WTC 21-23 का ये पहला मुक़ाबला होगा.सीरीज़ का दूसरा मैच तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा.