हरभजन सिंह ने कहा है कि अजिंक्य रहाणे की जगह अब टीम इंडिया में मुश्किल लग रहीहै. रहाणे की जगह को भरने के लिए श्रेयस अय्यर बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. ऐसे मेंसाउथ अफ्रीका दौरे पर अजिंक्य रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है.बता दें कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कानपुर टेस्ट में डेब्यू किया था. अय्यरने पहली पारी में 105 रन और दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे. अय्यर डेब्यू टेस्ट मेंशतक जमाने वाले देश के 16वें खिलाड़ी बने थे. साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए थे.I think shreyes Iyer ready to fill the slot https://t.co/PmlBNfJ5i7pic.twitter.com/My93EZqlep— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 4, 2021 वहीं बात भारतीय टीमके अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की करें तो पहले मैच में वो पूरी तरह से फ्लॉपसाबित हुए थे. रहाणे ने पहली पारी में 35 रन और दूसरी पारी में चार रन बनाए थे.अजिंक्य रहाणे दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले. BCCI की तरफ से कहा गया कि रहाणे कोचोट लगी है. अब 17 दिसंबर से भारत का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू हो जाएगा. टीम इंडियाका ऐलान होना बाकी है. कहा ये जा रहा है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर 20 खिलाड़ियों कीटीम रवाना होगी. जहां मेजबान टीम से भारत को तीन मैच की वनडे और तीन मैच की T20सीरीज खेलनी है. ऐसे में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने रहाणे के सलेक्शन परअपनी राय दी है. भज्जी ने कहा, 'श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में अपना टैलेंट दिखातेहुए शानदार बल्लेबाज़ी की थी. और मैं काफी खुश हूं कि श्रेयस अय्यर ने मिडिल ऑर्डरमें मिले मौके को भुनाया है. अजिंक्य रहाणे रन नहीं बना रहे हैं. ऐसे में अय्यरभारत की मिडिल ऑर्डर परेशानी को खत्म कर सकते हैं. मुझे नहीं पता कि अजिंक्य रहाणेको साउथ अफ्रीका दौरे पर चुना जाएगा या नहीं? लेकिन अय्यर ने शानदार शतकीय पारीखेलकर मिडिल ऑर्डर के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है. इस बार टीम इंडिया का चयन काफीदिलचस्प होने वाला है.' बता दें कि अजिंक्य रहाणे की फॉर्म पिछले दो सालों से खराबहै. साल 2020 में रहाणे ने आठ टेस्ट पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से272 रन बनाए थे. और इस साल यानि 2021 में भारत के टेस्ट उपकप्तान ने 21 टेस्टपारियों में 19 की बैटिंग एवरेज से 411 रन बनाए हैं. इस दौरान रहाणे के बल्ले सेसिर्फ दो ही पचासे ही निकले हैं. देखने वाली बात ये होगी कि टीम इंडिया के चयनकर्तारहाणे से आगे सोचते हैं या फिर रहाणे को एक और मौका देते हैं.