The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • shreyas iyer on losing ipl 2025 final to rcb vs pbks royal challengers bengaluru vs punjab kings

'अभी आधा काम हुआ है,' IPL चैंपियन बनने से चूक जाने पर ऐसा क्यों बोले श्रेयस अय्यर?

जब जितेश शर्मा ने Shreyas Iyer का कैच लपका, तो अंपायर ने उंगली नहीं उठाई थी. लेकिन अय्यर ईमानदारी का परचम बुलंद करते हुए खुद ही क्रीज छोड़कर चले गए. PBKS की हार और मैच के बाद उन्होंने कहा कि अभी काम आधा पूरा हुआ है.

Advertisement
Shreyas Iyer, IPL, Shreyas Iyer IPL, IPL 2025
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर. (X)
pic
मौ. जिशान
3 जून 2025 (पब्लिश्ड: 01:17 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

'जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां सरपंच साहब खड़े होते हैं', क्वालिफायर 2 में श्रेयस अय्यर की 87 रन की नाबाद पारी पर पंजाब किंग्स (PBKS) के शशांक सिंह के यही बोल थे. अय्यर के आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL फाइनल मैच में अय्यर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. वो केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए. पंजाब फाइनल हार गई और बेंगलुरु ने पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की.

मैच खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर ने इस सीजन के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने फाइनल मैच के बारे में कहा कि 200 का स्कोर ठीक था. लेकिन बेंगलुरु की गेंदबाजी शानदार रही. श्रेयस अय्यर ने टीम की बात रखते हुए कहा,

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

श्रेयस अय्यर ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि विपक्षी टीमें उन्हें हल्के में ना लें. 2026 आईपीएल में उनकी टीम पूरे दमखम के साथ टक्कर देगी और ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी.

Embed

इस सीजन में अय्यर के नाम एक खास रिकॉर्ड हो सकता था. अय्यर दो अलग-अलग टीमों का कप्तान रहते हुए लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने का इतिहास बनाने से चूक गए. अय्यर के लिए बीते दो सीजन में ये दूसरा आईपीएल फाइनल था.

लेकिन इस बार वो पंजाब किंग्स को फाइनल में लेकर गए थे. इससे पहले उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को ना केवल फाइनल में पहुंचाया, बल्कि ट्रॉफी भी जीती. श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को भी फाइनल में पहुंचाया था.

वीडियो: 17 साल बाद RCB बनी चैंपियन, लल्लनटॉप के लोगों ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()