The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shoaib Akhtar ‘used to pull trucks in training’ to break fastest delivery record

160kmph की स्पीड से गेंद फेंकने के लिए ट्रक खींचने पड़ते हैं?

उमरान मलिक. IPL 2022 का सबसे फास्ट बॉलर. IPL में 157kph की स्पीड का कांटा तोड़ते ही उमरान मलिक को लेकर एक चर्चा शुरू हो गई. लोग पूछ रहे हैं कि क्या वो क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद का शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

Advertisement
pic
19 मई 2022 (अपडेटेड: 19 मई 2022, 02:11 AM IST)
शोएब अख़्तर. फोटो: File Photo
शोएब अख़्तर. फोटो: File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more

उमरान मलिक. IPL 2022 का सबसे फास्ट बॉलर. IPL में 157kph की स्पीड का कांटा तोड़ते ही उमरान मलिक को लेकर एक चर्चा शुरू हो गई. लोग पूछ रहे हैं कि क्या वो क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद का शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

शोएब अख्तर को अपने ज़माने का सबसे तेज़ गेंदबाज़ माना जाता था. उन्होंने एक बार 160KMPH की स्पीड से गेंद फेंकी थी. और ये रिकॉर्ड आज भी कायम है. लेकिन शोएब कैसे 160kmph की गेंद फेंकने वाले गेंदबाज़ बने? इसका खुलासा खुद शोएब अख्तर ने किया है. शोएब अख्तर ने बताया है कि किस तरह से उन्होंने अलग-अलग के ट्रेनिंग मैथड से अपनी बोलिंग स्पीड को बढ़ाया.

शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा से खास बातचीत में कहा,

‘जब आप 155kph की गेंद फेंकते हैं तो ये बात याद रखिए थोड़ा और 5kph आपके अंदर बाकी है. हालांकि अपनी गेंदबाज़ी में एक्स्ट्रा पेस लाने के लिए आपको अलग तरह की ट्रेनिंग की ज़रूरत होती है.’

शोएब ने कहा,

‘100mph का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले मैं लगातार 157-158 kph की स्पीड से गेंदबाज़ी कर रहा था. लेकिन मैं 160 की स्पीड तक नहीं पहुंच पा रहा था.’

1997 में अपना डेब्यू करने के बाद शोएब ने इंग्लैंड के खिलाफ़ वर्ल्डकप के मुकाबले में 100.2mph की गेंद फेंककर रिकॉर्ड तोड़ा था. शोएब अख्तर के इस रिकॉर्ड को आज तक वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े-बड़े गेंदबाज़ भी नहीं तोड़ पाए हैं.

शोएब अख्तर ने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने इस रिकॉर्ड को हासिल किया. अख्तर ने कहा कि उन्होंने ट्रेनिंग में टायर्स और बाद में छोटी गाड़ियों का भी इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा,

‘मैंने टायर्स को खींचते हुए दौड़ने की शुरुआत की लेकिन जल्द ही मुझे ये महसूस हुआ कि ये काफी हल्के हैं. इसके बाद मैं अपने कंधों से छोटी गाड़ियों को खींचने लगा. इस्लामाबाद में बहुत भीड़ नहीं होती थी इसलिए मैं रात में गाड़ियों को खींचा करता था.’

उन्होंने कहा कि छोटी गाड़ियां भी बाद में उन्हें हल्की महसूस होने लगी. उन्होंने कहा,

‘मैं अपने रन-अप के साथ स्पीड को मैच करने की कोशिश करता था. लेकिन मुझे लगा कि वो गाड़ी काफी छोटी है, इसलिए मैंने ट्रक को खींचना शुरू किया. मैं ट्रक को लगभग 4-5 मील तक खींचा करता था.’

उन्होंने ये भी बताया कि वो 26 यार्ड की पिच पर ट्रेनिंग किया करते थे. अख्तर ने कहा,

‘जब मैं 26 यार्ड स्ट्रिप पर गेंदबाज़ी करता था तो मेरी स्पीड 142-143 kph तक रह जाती थी. लेकिन मेरा टार्गेट 26 यार्ड के सर्फेस पर 150kph को टच करने का रहता था. उस वक्त मेरे मसल्स अच्छे थे और मैं पुरानी गेंद से गेंदबाज़ी करता था. मैं उन पुरानी गेंदों के साथ विकेट्स को मारना चाहता था.’

अब अख्तर के इन दावों में कितना सच है हमें नहीं पता. लेकिन अख्तर निश्चित तौर पर 100MPH की स्पीड से गेंद फेंक चुके हैं. और अगर वह कह रहे हैं तो क्या पता बात सच ही हो.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()