The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shoaib Akhtar reveals bizarre planning by Pakistani team against sourav ganguly to hit on his ribs.

जब जानबूझकर सौरव गांगुली की हड्डियां तोड़ना चाहते थे पाकिस्तानी!

काफी हद तक सफल भी रहा पाकिस्तान का 'एंटी इंडिया प्लान.'

Advertisement
pic
19 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2022, 05:14 PM IST)
Sourav ganguly (File)
गांगुली को बनाया गया था निशाना (फोटो - PCB)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शोएब अख़्तर (Shoaib Akhtar). भारत और पाकिस्तान के बीच जिस दौर में रेगुलर क्रिकेट खेला जाता था, उस समय इस बुलेट एक्सप्रेस वाले बोलर का ख़ौफ था. कभी सचिन तेंडुलकर, तो कभी सौरव गांगुली और कभी विरेंदर सहवाग से इनकी नोकझोंक चलती ही रहती थी. सचिन से इनकी राइवलरी तो एकदम वर्ल्ड फेमस थी. जबकि सहवाग ठहरे सहवाग, वो बेखौफ़ तरीके से अख्तर की धुनाई भी करते थे.

अब बचे इस तिकड़ी के अहम हिस्से, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली. जिसको लेकर शोएब अख़्तर खुद कह चुके हैं कि उनकी नजर में गांगुली सबसे बहादुर बल्लेबाज़ थे. जब अख़्तर खुद ऐसा मानते हैं, तो जाहिर तौर पर उनके लिए गांगुली को आउट कर पाना आसान नहीं रहता होगा. ऐसे में गांगुली के लिए स्पेशल प्लान तो बनना तय ही था. और बना भी. शोएब ने अब इसी खौफ़नाक प्लान का खुलासा किया है.

# Ganguly को घायल करने की थी प्लानिंग

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ ने सहवाग से बात करते हुए बताया कि उन्हें अपनी टीम की तरफ से सौरव गांगुली को घायल करने का निर्देश मिला था. अख़्तर ने मोहाली में सौरव गांगुली को शॉर्ट पिच गेंद डाल ऐसा कर भी दिया था. अख़्तर की गेंद से गांगुली की पसली में चोट लगी और उन्हें बल्लेबाजी छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा. अब अख़्तर ने खुलासा किया है कि ये घटना अचानक से नहीं हुई थी, बल्कि उनकी टीम ने गांगुली को घायल करने की ही प्लानिंग की थी. अख़्तर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा,

‘मैं हमेशा ही बल्लेबाजों के सिर और पसलियों को टारगेट करता था. हमने मैच से पहले ही ये प्लान बना लिया था कि मुझे सौरव गांगुली की पसलियों पर अटैक करना है. हम टीम मीटिंग कर रहे थे और मुझे टीम के सीनियर खिलाड़ियों की ओर से यही निर्देश मिले थे, कि मुझे भारतीय बल्लेबाजों की बॉडी पर अटैक करना है. इसलिए मैं फुल लेंथ नहीं बल्कि शॉर्ट पिच बॉल डाल रहा था.’

अख़्तर ने आगे कहा कि उन्हें खिलाड़ियों को आउट करने का नहीं, बल्कि घायल करने का निर्देश मिला था. उन्होंने कहा,

‘जब मुझे खिलाड़ियों की बॉडी पर बॉल मारने का निर्देश मिला, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझे उन्हें आउट नहीं करना? इसके जवाब में उन्होंने कहा- नहीं, तुम्हारे पास काफी ज्यादा पेस है तो तुम्हें बस बल्लेबाजों की बॉडी पर बॉल मारना है. उन्हें हम लोग आउट कर लेंगे.’

हालांकि अख्तर ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने बाद ये बात सौरव गांगुली को बता दी थी.

ICC के 2023-27 क्रिकेट शेडयूल में मैच की संख्या बढ़ने का क्या असर होगा?

Advertisement

Advertisement

()