पाकिस्तान क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप में अच्छा कर रही है. लेकिन उनके फ़ैन्स हरगुजरते दिन के साथ बेग़ैरत होते जा रहे हैं. भारतीय टीम की हर जीत के बाद सोशलमीडिया पर बेहूदी बातें ट्रेंड होती हैं. पाकिस्तानी फ़ैन्स लॉजिक को किनारे रखअपने ख्याली पुलाव परोसने लगते हैं. और अब इस परोसा-परोसी में पूर्व क्रिकेटर शोएबअख्तर भी शामिल हो गए हैं. इस पुलाव परोसने वाली भीड़ में घुसकर वेटर बनने को बेताबअख्तर ने घोषणा कर दी है, कि अगर अफ़ग़ानिस्तान की टीम न्यूज़ीलैंड को हरा देगी तोसोशल मीडिया पर बवाल होना तय है. बता दें कि भारत के कमाल के कमबैक के बाद यह मैचतीनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है. इंडिया चाहता है किअफ़ग़ानिस्तान की टीम न्यूज़ीलैंड को हरा दे. जिससे सेमीफाइनल के लिए भारत के मौकेबेहतर हो जाएं. # Shoaib Akhtar Rant अगर ऐसा हुआ तो भारतीय टीम को अपने आखिरी मैचमें नामीबिया को पीटना होगा. और फिर वे अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर फिनिश करतेहुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे. और ऐसा होने से पहले, इसके ख्याल ने ही पाकिस्तानीफ़ैन्स की नींद उड़ा दी है. अफ़ग़ानिस्तान और स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत की बड़ी जीतके बाद अनाप-शनाप ट्रेंड्स से इन फ़ैन्स का पेट भरा नहीं है. और ऐसे में उन्होंनेअभी से आगे की तैयारियां शुरू कर दी हैं. और इन तैयारियों में शोएब भी शामिल हो गएहैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अब भारत का भाग्य न्यूज़ीलैंड के हाथोंमें है. अगर न्यूज़ीलैंड की टीम अफ़ग़ानिस्तान से हार जाती है तो बहुत से सवालउठेंगे. मैं पहले ही आपको चेतावनी दे रहा हूं. मुझे डर है कि यह एक और ट्रेंडिंगटॉपिक बन जाएगा. मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता लेकिन न्यूज़ीलैंड को लेकरपाकिस्तान के लोगों की भावनाएं उफान पर हैं. मेरा मानना है कि न्यूज़ीलैंड एक अच्छीटीम है जो अफ़ग़ानिस्तान को हरा सकती है. अगर वो ना जीती, और अगर वो अच्छा ना खेलेतो समस्या होगी. अगर ऐसा हुआ तो सोशल मीडिया को कोई रोक नहीं पाएगा.' शोएब की बातोंसे एक चीज साफ है. उनकी नज़र में न्यूज़ीलैंड की टीम अफ़ग़ानिस्तान से बेहतर है. औरऐसे हाल में सिर्फ और सिर्फ न्यूज़ीलैंड को ही जीतना चाहिए. मतलब सीरियसली? सच में?ऑन पेपर जो टीम अच्छी हो उसका जीतना पहले से फिक्स है तो हम ये टूर्नामेंट्स करातेक्यों हैं? ICC रैंकिंग देखें और फिर ऑन पेपर टीम देख लें. और इतना होने के बादट्रॉफी उठाएं और उस टीम के घर तक पहुंचा दें. इतने पैसे क्यों खर्च करने, इतनीजद्दोजहद क्यों करनी? यकीन नहीं होता कि शोएब अख्तर साब सालों तक क्रिकेट खेले थे.मतलब ऐसी बातें करेंगे तो कैसे ही भरोसा होगा? जो इंसान स्टेप बाइ स्टेप चढ़ते हुएदुनिया के सबसे खतरनाक बोलर्स में से एक बना, वो सस्ते... सॉरी पाकिस्तान में तोमहंगा इंटरनेट है. हां तो महंगे इंटरनेट पर चलते वाले ट्रोल्स की भाषा बोलेगा तोकन्फ्यूजन तो होगी ही.