The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shoaib Akhtar Praised Indian Cricket Team for their character in ongoing Border-Gavaskar trophy

टीम इंडिया की किस बात से प्रभावित हैं शोएब अख्तर?

ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे रहा है भारत.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 08:17 AM IST)
Img The Lallantop
Steve Smith के Out होने का जश्न मनाती Indian Cricket Team (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
शोएब अख्तर. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज. अख्तर अपने यूट्यूब चैनल के जरिए दुनिया भर के क्रिकेट पर अपनी राय रखते हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने टीम इंडिया पर कमेंट्स किए हैं. अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की फाइटिंग स्पिरिट की जमकर तारीफ की है. गौरतलब है कि चोट के चलते अपने ज्यादातर फर्स्ट चॉइस प्लेयर्स को खोने के बाद भी भारतीय टीम कंगारुओं को उनके ही घर में कड़ी टक्कर दे रही है. और अख्तर इस बात से काफी प्रभावित हैं. ब्रिसबेन टेस्ट में भारत ने वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन को डेब्यू का मौका दिया. जबकि शार्दुल ठाकुर भी इस टेस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट में लौटे हैं. इससे पहले उन्होंने सिर्फ एक टेस्ट खेला था जिसमें वह चोट के चलते महज 10 गेंदें ही फेंक पाए थे. अख्तर ने 'बच्चों' के साथ ऑस्ट्रेलिया से लड़ने का जज़्बा दिखाने वाली भारतीय टीम को खूब सराहा. अख्तर ने अपने वीडियो में कहा,
'यह भारत की खूबसूरती है कि बहुत सारे प्लेयर्स को खोने के बाद, वे उन बच्चों के साथ खेल रहे हैं, जिन्होंने ऐसे हालात में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना भी नहीं देखा होगा.'
# काफी प्रभावित हैं शोएब अख्तर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से पार पाने में सफल रही, तो यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी. क्योंकि वे अपनी बी टीम के साथ खेल रहे हैं. अख्तर ने कहा,
'जसप्रीत बुमराह बाहर, बल्लेबाज भी बाहर और आखिरी टेस्ट तक आते-आते ज्यादातर प्लेयर्स के बाहर होने के बाद जिस तरह से इस युवा टीम ने लड़ने की हिम्मत दिखाई और पूरी-ताकत वाली ऑस्ट्रेलियन टीम को रोका, यह काबिलेतारीफ है. ये अनुभवहीन टीम जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है. मेजबानों के हमले का जवाब दे रही है, यह कमाल है. मैं इस टीम के कैरेक्टर से काफी इम्प्रेस हूं.'
गौरतलब है कि टीम के ऑस्ट्रेलिया टूर की शुरुआत ही चोटों से हुई थी. ईशांत शर्मा और रोहित शर्मा को चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया टूर पर आने वाली टीम से अलग होना पड़ा. रोहित तो अंत में टूर के आखिरी दो टेस्ट भी ले गए लेकिन ईशांत को पूरे टूर से बाहर होना पड़ा. इसके बाद टीम ने मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी जैसे प्लेयर्स को चोट के चलते खोया. हालांकि इन सबके बावजूद भारत चार मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर रखने में सफल रहा. सीरीज के चौथे टेस्ट में भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी. पहली पारी में 33 रन की लीड लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए हैं.

Advertisement

Advertisement

()