The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shoaib akhtar makes fun of kamran Akmals english and says Sakreen nahi hota, screen hota hai

'सकरीन नहीं...' अख्तर ने लाइव टीवी पर बनाया अकमल की अंग्रेजी का मजाक!

अख्तर आजकल अंग्रेजी सिखा रहे हैं.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2023, 05:21 PM IST)
Shoaib akhtar, Kamran akmal, Babar azam
शोएब अख्तर और कामरान अकमल (Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar). पाकिस्तान के दिग्गज फास्ट बोलर. शोएब सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म की अंग्रेजी (Babar Azam) पर सवाल उठा, बवाल खड़ा कर दिया था. ये मामला शांत भी नहीं हुआ था, कि एक लाइव टीवी शो में, कामरान अकमल की कम्युनिकेशन स्किल पर सवाल उठाकर वो फिर से फ़ैन्स के निशाने पर आ गए हैं.

अख्तर लाइव शो के दौरान फोन कॉल के जरिए जुड़े थे. जहां उन्होंने अकमल की मौजूदगी में ही उनकी अंग्रेजी पर चुटकी ले ली. शोएब ने कहा,

'कामरान हमारे मैच विनर रहे हैं. और वह आपके साथ बैठे होंगे. उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए बहुत अच्छा खेला हुआ है. और मैं उन्हें सुन रहा था तो वह कह रहे थे 'सकरीन'. लेकिन स्क्रीन होता है सकरीन नहीं होता. इसलिए आपको इन सभी चीज़ों को नोटिस में लाना होता है.'

अख्तर की इस बात को कामरान अकमल चुपचाप बैठकर सुन रहे थे. पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अख्तर की बात को बीच में नहीं काटा. ना ही उस दौरान इस पर रिएक्ट किया. इससे पहले शोएब ने इंग्लिश बोलने को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का मजाक बनाया था. पाकिस्तान के लोकल चैनल के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा था,

‘मैं खुलकर कहना चाहूंगा कि बाबर आजम को पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड होना चाहिए, लेकिन वो क्यों नहीं बन पा रहे हैं? क्योंकि वो इंग्लिश नहीं बोल सकते हैं. विज्ञापन जगत में मेरे साथ वसीम अकरम और शाहिद अफरीदी को उनकी कम्युनिकेशन स्किल के कारण मौजूदा क्रिकेटर्स पर तरजीह मिल रही है. जब वो प्रेजेंटेशन में आते हैं तो कितना बुरा लगता है. अगर आप अंग्रेजी बोल नहीं सकते, तो माफ कीजिएगा, लेकिन आप खुद को टीवी पर कभी एक्‍सप्रेस नहीं कर पाएंगे.’

शोएब अख्तर के इस बयान को लेकर पाकिस्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी. जिसके बाद अख्तर ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा,

‘मेरी नीयत बाबर को नीचा दिखाने की नहीं थी. मैं बस यही चाहता हूं कि बाबर आजम भी एक ब्रांड की तरह दिखे. जैसे विराट कोहली के साथ उनकी तुलना होती है. तो विराट के आप वीडियो देख लें. इंस्टाग्राम, ट्विटर पर क्या बेहतरीन अंग्रेजी बोलते हैं. हमारे बाबर भी विराट जैसे बड़े खिलाड़ी हैं. भविष्य में उसके बराबर आ जाएगा. तो एक ब्रांड की तरह उसे भी दिखना चाहिए.’

बाबर की अंग्रेजी को लेकर सवाल उठाकर अख्तर पहले से ही फ़ैन्स के निशाने पर थे. अब अकमल के खिलाफ ऐसा बोल उन्होंने अपनी ही मुश्किल बढ़ा ली है. देखते हैं अब अंग्रेजी टीचर शोएब किसे निशाना बनाते हैं.

वीडियो: रोहित शर्मा कप्तानी में में विराट कोहली के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()