The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shoaib Akhtar ind vs pak match calls PCB chief mohsin naqvi illiterate babar azam

शोएब अख्तर ने लाइव टीवी पर मोहसिन नकवी को 'जाहिल' बोला, कहा- 'उसे तो क्रिकेट का... '

Shoaib Akhtar ने बताया कि Pakistan की हार का सबसे बड़ा कारण उनका क्रिकेट बोर्ड ही है. उन्होंने यहां बिना नाम लिए Babar Azam को भी निशाने पर लिया. PCB के मुखिया को तो इतना सुनाया है कि सुनकर भरोसा नहीं होगा!

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 01:45 PM IST)
Mohsin naqvi, pcb, cricket news
मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान की टीम फिर हार गई. फिर उनके फैंस का दिल टूटा और फिर भड़के पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी. लेकिन इस बार यह गुस्सा सिर्फ खिलाड़ियों पर नहीं निकला है बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) भी निशाने पर आए हैं. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने नकवी को जाहिल तक कह दिया है.

शोएब अख्तर का बाबर पर निशाना

एक टीवी शो में शोएब अख्तर ने बताया कि पाकिस्तान की हार का बड़ा कारण उनका बोर्ड ही है. उन्होंने यहां बिना नाम लिए बाबर आजम को भी निशाने पर लिया. शोएब अख्तर ने एंकर को समझाते हुए कहा,  

अगर आप मुझे इस चैनल का चेयरमैन बना देती हैं, तो मुझे पता ही नहीं चलेगा कि ये कैसे काम करता है. आपने ऐसे बंदे को पाकिस्तान बोर्ड का चेयरमैन बना दिया है जिसे क्रिकेट के बारे में कुछ पता ही नहीं है. अब क्या कर सकते हैं? ये टीम कैसे काम करेगी? आप एक बंदे के लिए कह रहे हैं कि उसे सुपरस्टार बनाया है, लेकिन वो एक मैच तक नहीं जीत सकता. आपने उसे स्टार बना दिया जो 10 ओवर भी सही से नहीं खेल सकता. जब आप ऐसे स्टार बनाओगे तो यही होगा.'

शोएब अख्तर ने नकवी को कहा जाहिल!

इसके बाद शोएब अख्तर ने गुस्से में नकवी को जाहिल तक कह दिया. उन्होंने कहा,

आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम क्या है? दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम ये है कि अयोग्य व्यक्ति को बड़ा पद दे दें. जब आप अयोग्य और जाहिल बंदे को बड़ा काम दें देंगे तो वो मुल्क को तबाह कर देगा. मिसाल आपके सामने है. आपकी टीम (भारत) बहुत आगे चली गई है और हम बहुत पीछे रह गए हैं. कोई मुकाबला है ही नहीं. अब तो बस TRP के ही चक्कर हैं. बस टीवी पर बेचो. मैदान पर कोई मुकाबला नज़र नहीं आ रहा. लेकिन, मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान नामीबिया से जीते. और, आगे कोई चमत्कार हो. अब मैं तो पाकिस्तान का साथ देना नहीं छोड़ सकता. मैं तो साथ देता ही रहूंगा.'

यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी हार से इतने नाराज, अपने दमाद के लिए बोले- 'इन्हें PAK टीम से बाहर करो' 

पाकिस्तान भारत से जब भी मैच हारता है तो वहां के लोगों के टीवी तोड़ने की खबरें आती हैं, लेकिन शोएब अख्तर को नहीं लगता कि अब ऐसा कुछ होगा. शोएब ने कहा,

अब वो दिन गए. हमें तो मैच हारना ही था. हम क्यों टीवी तोड़ें? अपने पैसे बचाएंगे. बाकी, आप अच्छा खेल रहे हो. 

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 8 बार भारत से हारी है. कोलंबो में मैच से पहले पाकिस्तान ने काफी माहौल बनाया था कि वह मैच का बायकॉट करेगा. लेकिन इसके बाद वह मैच खेला भी और हारा भी.  

वीडियो: कोलंबो की धरती पर भारत की जीत, 20 ओवर तक नहीं टिक पाई पाकिस्तान

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()