The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shoaib Akhtar fumes at indian journalist after queried on the famous ‘Baap baap hota hai’ remark Virender Sehwag had made sachin tendualkar

मेरे सामने ऐसा करता तो सहवाग बचता नहीं... जर्नलिस्ट का सवाल सुनकर भड़के शोएब अख्तर

'बाप-बाप होता है' वाले क़िस्से को फिर नकार रहे हैं शोएब.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2022, 01:31 PM IST)
virender sehwag, shoaib akhtar, sachin tendulkar, india vs pak
शोएब अख्तर और विरेंदर सहवाग (File)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत (India) और पाकिस्तान (pakistan). इन दोनों देशों के बीच जब मुकाबला होता है, तो कुछ ना कुछ रोचक घटना जरूर होती है. ये टीम्स जब भी मैदान पर आती हैं, तो देखने के लिए क्रिकेट के अलावा भी चीजें मिल ही जाती हैं. खासकर विरेंदर सहवाग और शोएब अख्तर जैसे प्लेयर्स जब आमने-सामने होते थे, तो नज़ारा ही अलग होता था.

दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाईयां आज भी क्रिकेट फ़ैन्स का बखूबी याद होगी. जिनमें हरभजन-अख्तर और गंभीर- कामरान के बीच की लड़ाई काफी चर्चा में रही थी. उससे पहले वेंकटेश प्रसाद और आमिर सोहेल के बीच हुई कहासुनी का वीडियो भी खूब देखा जाता है. ये सब लड़ाइयां तो कैमरे के सामने लड़ी गई है. लेकिन एक और कहासुनी जिसकी लगातार चर्चा की जाती है, उसमें शोएब अख्तर और विरेंदर सहवाग शामिल हैं.

# Sehwag ने Akhtar से कहा था बाप-बाप होता है!

दरअसल विरेंदर सहवाग कई मौकों पर अपनी ‘बाप-बाप होता है’ वाली लाइन का प्रयोग कर चुके हैं. इस क़िस्से को सुनाते हुए सहवाग कहते हैं,

‘मैच के दौरान अख्तर लगातार बाउंसर डाल रहे थे. और कह रहे थे कि हुक मारकर दिखा. यही बात उन्होंने कई बार दोहराई तो मैंने उनसे कहा कि तेरा बाप (सचिन तेंडुलकर) नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़ा है उसको बोल वो मारकर दिखाएगा.’

# जर्नलिस्ट के सवाल पर भड़के Akhtar

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप के मैच से पहले एक प्राइवेट इंडियन चैनल के जर्नलिस्ट ने शोएब अख्तर से इसको लेकर सवाल पूछ दिया. जर्नलिस्ट ने सवाल किया,

 वो तो सबको पता है कि वीरू ने आपको कहा था कि बाप-बाप होता है, और बेटा-बेटा. कोई और ऐसा वाकया हो तो बताएं?

ये सुनते ही शोएब अख्तर भड़क गए और बोले,

‘पहली बात तो ये कि अगर ये चीज उसने मेरे मुंह पर बोली होती तो बचता नहीं. मुझे नहीं पता कि कब कहा और ये किस वक्त कहा. यहां तक कि मैंने बांग्लादेश में उनसे पूछा भी था कि ऐसा कोई बयान दिया या नहीं? उसने सीधा बोला मैंने नहीं दिया.’

# Akhtar ने जर्नलिस्ट को दी नसीहत

शोएब अख्तर ने इसके साथ ही इस तरह के सवाल पूछने के लिए एंकर को कई तरह ही नसीहतें भी दे डाली. उन्होंने कहा,

‘आप प्रोग्राम कीजिए. आप जरूर बात कीजिए. बड़ा खुशी का मौका है. मैं सबकी इज्जत करता हूं. बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है इंडिया में. मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि ऐसी बात ना करूं, जिससे दो मुल्क के बीच में ज्यादा फासले बढ़ें, बल्कि मैं चाहता हूं कि ये कम हों. मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है. मैं आपसे विनती करता हूं कि इस तरह की चीज को बार-बार रिपीट ना करें.’

ये पहला मौका नहीं है, जब अख्तर ने सहवाग के इस बयान को झूठा बताया है. वो इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अगर वीरू ऐसा बोलते तो वो बच नहीं पाते.

एशिया कप 2022: बाबर आजम ने मैच से पहले टीम इंडिया की तारीफ में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()