The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shikhar dhawan slams shahid afridi for his comments on pahalgam terror attack

'पहले से ही इतने गिरे हुए हो और कितना गिरोगे', शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को जमकर सुनाया है

Jammu Kashmir के Pahalgam में हुए आतंकी हमले को लेकर Shahid Afridi के बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने पलटवार किया है. शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले को लेकर काफी बेतुकी बातें की थी.

Advertisement
pic
29 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 09:37 AM IST)
shikhar dhawan shahid afridi pahalgam terror attack
शिखर धवन ने अफरीदी को जमकर लताड़ा है. (एक्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने बेतुका बयान दिया था. अफरीदी के बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने उन्हें जमकर धोया है. धवन ने अफरीदी को लताड़ते हुए पूछा कि पहले से ही इतने गिरे हुए हो और कितना गिरोगे?

शिखर धवन ने एक्स पर अफरीदी को टैग करते हुए लिखा, 

करगिल में भी हराया था, पहले से ही इतने गिरे हुए हो और कितना गिरोगे, बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ. हमें हमारी इंडियन आर्मी पर बहुत गर्व है. भारत माता की जय! जय हिंद!

ओवैसी ने भी लताड़ लगाई थी

अफरीदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का दोष भारतीय सेना पर मढ़ दिया था. AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मसले पर अफरीदी को आईना दिखाया था. उनसे जब अफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने बस इतना ही कहा ,

 जोकर का नाम मत लो.

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा था?

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी से बात करते हुए कहा था, 

अगर भारत में कोई पटाखा भी फूटता है तो इसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ दिया जाता है. कश्मीर में आपके पास 8 लाख सैनिक है, फिर भी ऐसा हुआ. इसका मतलब है कि आप बेकार हैं. लोगों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हैं.

शाहिद अफरीदी ने कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स पर भी बिना सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाने के लिए निशाना साधा था. उन्होंने कहा, 

दो क्रिकेटरों ने भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेला है. वे गेम के एंबेसडर और बड़े क्रिकेटर रहे हैं. फिर भी वे सीधे पाकिस्तान को दोषी ठहराते हैं. 

ये भी पढ़ें - ‘वह पैंट, पैंट क्यों बोल रहा था?’ गावस्कर ने सुनाया पाकिस्तानी प्लेयर की स्लेजिंग का दिलचस्प किस्सा

ये पहली बार नहीं है जब शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर इस तरह का बयान दिया है. उन्हें जब भी मौका मिलता है वह भारत विरोधी बयान देकर सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश में रहते हैं. 

वीडियो: पहलगाम हमले के बाद शाहिद अफरीदी का बेशर्मी भरा बयान, भारतीय सेना के लेकर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()