'रणजी नहीं खेलूंगा क्योंकि...' - शिखर धवन ने टेस्ट क्रिकेट पर बड़ी बात कही!
इतना शानदार टेस्ट डेब्यू, फिर वापसी का सपना क्यों नहीं?

ये सवाल गब्बर यानी शिखर धवन से सौरभ द्विवेदी ने पूछा. धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया. टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली टेस्ट पारी में गब्बर ने 174 बॉल में 187 रन की शानदार पारी खेली. फ़ैन्स को लगा, भारत को मिल गया एक और ख़ास प्लेयर. पर गब्बर का टेस्ट करियर लंबा नहीं चला. पांच साल बाद, 2018 में उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट खेला. द लल्लनटॉप के नए शो 'बैठकी' के दौरान बातचीत में शिखर ने तरह-तरह के सवालों का जवाब दिया. दिल्ली के लिए रणजी ना खेलने पर भी उन्होंने बेबाकी से बात की. धवन ने कहा -
धवन ने आगे कहा -
शिखर धवन ने इस ख़ास इंटरव्यू में सौरभ से बात करते हुए टीम इंडिया के साथ उनकी जर्नी, उनके करियर के ख़ास लम्हे, राहुल द्रविड़, और उनकी नीजी जिंदगी पर दिल खोल कर बातचीत की है. ये वीडियो आप द लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.
वीडियो: सूर्यकुमार यादव की तरह चारों तरफ छक्के-चौके मारने वाली मूमल ने क्या बताया?

.webp?width=60)

