इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ़्रीका. पहला टेस्ट मैच चालू आहे. केप टाउन में. पहले दिन साउथअफ़्रीका की टीम ने तूस जीतकर बैटिंग की और ऑल आउट हो गई. जवाब में बैटिंग करने आईइंडिया भी 3 विकेट खोकर दिन के अंत में खराब शुरुआत कर चुकी थी. खैर. पहले दिनगेंदबाजों ने बढ़िया परफॉर्म किया. बुमराह और पंड्या ने सधी हुई गेंदें फेंकी. लेकिनसबसे ज़्यादा इम्प्रेस किया भुवनेश्वर ने. भुवनेश्वर टूर की शुरुआत में साउथ अफ़्रीकाकी पिचों पर मिलने वाले बाउंस को लेकर बहुत चिंतिंत थे. उन्हें इए बात के बारे मेंचिंता थी कि कम स्विंग और ज़्यादा बाउंस वाली पिचों पर वो और बाकी सभी बॉलर जिन्हेंसाल भर से इंडियन पिचों पर गेंदें फेंकने का अभ्यास है, कैसे गेंद फेंकेंगे. लेकिनपहले दिन भुवी ने 4 विकेट लिए और साउथ अफ़्रीका की रीढ़ तोड़ दी. भुवनेश्वर को 4 कीबजाय 5 विकेट मिलते. अगर धवन ने केशव महाराज को कैच कर लिया होता. उस वक़्त केशव एकभी रन बनाए बिना खेल रहे थे. भुवनेश्वर की बाहर जाती गेंद पर केशव ने बल्ला लगायाऔर गेंद स्लिप्स की ओर बढ़ चली. धवन ने अपनी लेफ़्ट और हाथ फैला के कैच लेना चाहालेकिन गेंद उनकी उंगलियों को छूकर नीचे आ गई. अगर धवन ने हाथ न लगाया होता तो कैचकोहली भी ले सकते थे. केशव महाराज ने रन आउट होने से पहले 35 रन बनाए जिसने साउथअफ्रीका को काफ़ी संभाला भी. कैच छूटने पर कोहली के चेहरे पर निराशा और गुस्से केभाव साफ़ देखे जा सकते थे.WATCH - Dhawan drops Maharaj https://t.co/T6qr7vl2vo— The Lallantop (@TheLallantop) January 6, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:DRS में फ़ेल होने के बाद विकेट मिलने पर कोहली ने बैट्समैन को दिया भारी सेंड-ऑफ़जसप्रीत बुमराह ने डिविलियर्स को बोल्ड कर लिया अपना पहला टेस्ट विकेटभुवनेश्वर कुमार का हाहाकार – 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेटटीम इंडिया उसी ग्राउंड पर खेल रही है, जहां 20 साल पहले सचिन ने 169 रन ठोके थे14 सालों में बिहार ने कई महेंद्र सिंह धोनी खो दिए हैंमुरलीधरन की ज़िंदगी का सबसे बड़ा दुःख, ‘काश अर्नोल्ड वो कैच पकड़ लेते’इस कागज़ पर साइन करते ही चेन्नई सुपरकिंग्स में वापस आ गए महेंद्र सिंह धोनी