The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shashank singh three dropped catches Shreyas iyer ricky ponting reaction

श्रेयस अय्यर को क्यों छिपाना पड़ा शशांक का चेहरा?

शशांक सिंह ने इस मैच में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन कैच ड्रॉप किए. अगर पंजाब किंग्स ने 255 रन का पहाड़ जैसा खड़ा न किया होता तो यह कैच टीम को बहुत भारी पड़ जाते.

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:08 AM IST)
shashank singh, lsg, ipl 2026
शशांक सिंह ने लखनऊ के खिलाफ खराब फील्डिंग की. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब किंग्स ने भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जीत लिया हो, लेकिन यह मैच शशांक सिंह के लिए यह मैच बुरा सपना साबित हुआ. उन्होंने इस मुकाबले में 6 गेंदों में 17 रन बनाए, लेकिन फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि कप्तान श्रेयस अय्यर को उनका मुंह छिपाना पड़ा. लेकिन ऐसा हुआ क्या? हम बताते हैं. शशांक सिंह ने इस मैच में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन कैच ड्रॉप किए. अगर पंजाब किंग्स ने 255 रन का पहाड़ जैसा खड़ा न किया होता तो यह कैच टीम को बहुत भारी पड़ गए होते.

शशांक सिंह ने ड्रॉप किए 3 कैच

शशांक ने सबसे पहले निकोलस पूरन का कैच छोड़ा. 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर पूरन ने स्लॉग स्वीप करते हुए शॉट खेला, गेंद डीप स्क्वायर लेग पर गई, शशांक ने कुछ देर इंतजार करके डाइव लगाई लेकिन गेंद उनकी अंगुलियों को छूकर निकल गई. हालांकि, पूरन केवल 9 ही रन बना पाए.

इसके बाद अर्शदीप सिंह की गेंद पर शशांक ने एडेन मार्करम का कैच अटेंप्ट किया ही नहीं. मार्करम ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. शशांक स्वीपर कवर की ओर गए और फिर इंतजार करने लगे, गेंद उनके ठीक बगल में आकर गिर गई. उन्होंने हाथ ऊपर करके माफी मांगी लेकिन टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग काफी नाराज हो गए. 

यह भी पढ़ें- पंजाब के लिए शॉन मार्श बनना चाहते हैं कूपर कोनोली, पोटिंग की कोचिंग में निखर गए 

इसके बाद 19वें ओवर में उन्होंने एक बार फिर कैच ड्रॉप किया. इस बार मुकुल चौधरी को जीवनदान मिला. चौधरी ने पुल किया और डीप स्क्वायर लेग की ओर गेंद खेली. शशांक बॉल तक तो पहुंच गए, कैच लेने की कोशिश भी की, लेकिन गेंद हाथ में नहीं आई. इस बार बाउंड्री लाइन पर श्रेयस अय्यर हंसते हुए दिखाई दिए. लेकिन, पोंटिंग तब तक काफी गुस्सा हो गए थे. हालांकि, मैच खत्म होते-होते यह गुस्सा कम हो गया. जब शशांक रिकी पोटिंग के सामने आए तो वह उन्हें हंसते हुए गले लगाते हुए दिखाई दिए. वहीं, अय्यर टोपी से उनका चेहरा छि‍पाते दिखे.

पोटिंग और श्रेयस अय्यर रिएक्शन

पंजाब मैच में मजबूत स्थिति में था, इसलिए ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. हालांकि अगर यह गलतियां किसी क्लोज मैच में होती तो परेशानी हो सकती थी. रिकी पोंटिंग की नाराजगी की भी वही वजह थी. वैसे भी यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज परफेक्शन के लिए जाना जाता है और अब आने वाले मैचों में इसी की उम्मीद करेगा.

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()