The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shashank Singh said Shreyas Iyer should have slapped me for run out ipl eliminator

IPL क्वालीफायर-2 में रन आउट विवाद को लेकर शशांक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ' श्रेयस अय्यर से थप्पड़'

IPL के एलिमिनेटर मुकाबले में Shashank Singh के रनआउट होने से श्रेयस अय्यर काफी नाराज थे. मैच के बाद अय्यर का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो शशांक पर नाराजगी दिखा रहे थे.

Advertisement
shreyas iyer, shashank singh, cricket news
श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह का वीडियो काफी वायरल हुआ था . (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
8 जून 2025 (अपडेटेड: 8 जून 2025, 03:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) पूरे सीजन में कमाल का शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई. लेकिन फैंस और दिग्गजों की मानें तो बिना ट्रॉफी जीते ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस सीजन में खुद को एक बेहतरीन कप्तान साबित किया है. खासतौर पर पंजाब के खिलाड़ी इस बात को मानते हैं कि अय्यर सिर्फ कप्तान नहीं बल्कि एक लीडर है. एक मैच के दौरान मैदान पर अय्यर के गुस्से का शिकार होने वाले शशांक सिंह (Shashank Singh) की भी यही राय है.

शशांक सिंह बोले मुझे थप्पड़ पड़ना चाहिए

दरअसल, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में शशांक सिंह रन आउट हो गए थे. मैच के उस मोड़ पर पंजाब किंग्स के लिए यह बड़ा झटका था. यही कारण था कि श्रेयस अय्यर काफी निराश थे. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने शशांक से हाथ भी नहीं मिलाया और गुस्से में काफी कुछ कहा. शशांक को लगता है कि उनकी गलती इतनी बड़ी थी कि उन्हें थप्पड़ पड़ना चाहिए था.

इंडियन एक्सप्रेस ने शशांक से हवाले से लिखा,

Embed
Embed

दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं श्रेयस 

शशांक ने कहा कि इस समय अय्यर दुनिया के बेस्ट टी20 कप्तान हैं. अय्यर की लीडरशिप की तारीफ करते हुए कहा,

Embed

यह भी पढ़ें - विराट कोहली की हो सकती है टेस्ट में वापसी? दिग्गज खिलाड़ी ने क्या बताया?

श्रेयस अय्यर ने खुद को किया साबित

अय्यर ने IPL और घरेलू क्रिकेट में खुद को एक कामयाब कप्तान तय किया है. अय्यर IPL के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को IPL फाइनल में पहुंचाया है. साल 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया, साल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया. वहीं 2025 में पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक लेकर गए. उन्होंने मुंबई का कप्तान रहते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और इरानी ट्रॉफी जिताई.

वीडियो: IPL 2025 ने खत्म कर दिया श्रेयस अय्यर का 'बुरा टाइम', हर फॉर्मेट में अब दिखेगा जलवा!

Advertisement

Advertisement

()