शार्दुल ठाकुर. सोशल मीडिया ट्रोल्स के लिए लॉर्ड शार्दुल ठाकुर. ठाकुर इंडियनक्रिकेट के उन चंद प्लेयर्स में से एक हैं जो ना चाहते हुए भी चर्चा में बने हीरहते हैं. कभी गेंद तो कभी बल्ले से कमाल करने वाले शार्दुल एक बार फिर से चर्चामें हैं. और इस बार उनके चर्चा में आने का कारण बना जोहानसबर्ग टेस्ट के दूसरेदिन का एक स्पेल. इससे पहले, पहले दिन भारत को 202 पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीकाने दिन का अंत 35 रन पर एक विकेट खोकर किया था. कैप्टन डीन एल्गर और कीगन पीटरसन नेदूसरे दिन की शुरुआत संभलकर की. और धीमे-धीमे अपनी टीम को आगे बढ़ाना शुरू किया. दोनों ने मिलकर 36 ओवर तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 74 रन तक पहुंचा दिया. और फिरकैप्टन केएल राहुल ने गेंद शार्दुल ठाकुर की ओर उछाल दी. # Shardul Thakur Spellशार्दुल के पहले ओवर में पांच रन आए. अब दोनों ही बल्लेबाज 100 गेंदें खेल चुके थे.और अपने अगले ही ओवर में शार्दुल ने जोड़ी-ब्रेकर की अपनी पहचान और पुख्ता कर ली.ओवर की चार गेंदें निकले के बाद आई पांचवीं गेंद. बैक ऑफ द लेंथ. बल्लेबाज से दूरजाती हुई इस गेंद की लाइन कमाल की थी. एल्गर को इस पर बल्ला अड़ाना ही पड़ा. औरगेंद उनके बल्ले को चूमती हुई विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई.शमी के अगले ओवर में कीगन पीटरसन ने तीन चौके जड़े और अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.लेकिन शार्दुल ने दूसरे एंड से रसी वान डर दुसें को सांस नहीं लेने दी. पूरा ओवरमेडेन निकाल दिया. शमी के अगले ओवर में सिर्फ एक रन आया और रसी वान डर दुसें अगरDRS ना लेते तो शमी को उनका विकेट भी मिल जाता. फिर आया शार्दुल का चौथा ओवर. पहलीपांच गेंदें डॉट खेलने के बाद पीटरसन का धैर्य चूका और वह सेकंड स्लिप में मयंकअग्रवाल को कैच थमा बैठे. ऑफ स्टंप के बाहर की ये फुल गेंद बल्लेबाज से दूर निकलरही थी और पीटरसन इसे ड्राइव करने के लालच में आ गए. और ये गलती उन पर भारी पड़ी.अग्रवाल ने अपने बाएं जाते हुए सुंदर कैच लेकर पीटरसन की पारी खत्म की.LORD 🙏🏼 pic.twitter.com/2a3mTdjXkM— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 4, 2022 पहले चार ओवर में दो विकेट निकालनेके बाद शार्दुल ने अपने स्पेल के पांचवें ओवर में साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटकादे दिया. इस बार रसी वान डर दुसें विकेट के पीछे लपके गए. हालांकि उनके इस कैच परविद्वानों में मतभेद है. कई लोगों को लगता है कि गेंद पूरी सफाई से पंत के दस्तानोंमें नहीं गिरी थी. लेकिन अंपायर ने आउट दिया और डर दुसें तुरंत ही विकेट से वॉक करगए. यानी शार्दुल के खाते में तीसरा विकेट आ गया. शार्दुल ने दूसरे दिन के पहलेसेशन में 4.5 ओवर फेंके. इनमें दो ओवर मेडेन रहे और सिर्फ आठ रन देते हुए उन्होंनेतीन विकेट निकाल लिए. इतना ही नहीं उन्होंने ख़बर लिखे जाने तक दूसरे सेशन मेंगिरे दोनों विकेट भी अपने नाम किया. शार्दुल ने काएल वेरिने को LBW आउट कर अपनाचौथा विकेट लिया. और फिर तेम्बा बवुमा को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों क्लीन कैचकराया.