'मुझे नहीं पता मैंने कैसे किया...' - RCB को हराकर और क्या बोले शार्दुल ठाकुर?
रिंकू ने शार्दुल का साथ दिया.
.webp?width=210)
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन्स में मैच हो रहा है. इस मैच में बैंगलोर के बोलर्स ने शुरुआत में शानदार बोलिंग की. इस सीज़न का पहले मैच खेल रहे डेविड विली ने पहले वेंकटेश अय्यर और फिर अगली ही बॉल पर मनदीप सिंह को आउट किया. ऐसा ही कुछ लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने भी किया. उन्होंने पहले रहमानुल्लाह गुरबाज़ और फिर डेंजरमैन आंद्रे रसल को आउट कर दिया.
यानी RCB के फै़न्स के लिए कोई खतरा नहीं था. 89 रन के स्कोर पर रसल वापस पवेलियन लौट चुके थे. क्रीज़ पर यूटिलिटी प्लेयर रिंकू सिंह के साथ शार्दुल ठाकुर आए. वही शार्दुल, जो पिछले सीज़न तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. शार्दुल ने कई यूटिलिटी पारियां खेली हैं. पर ईडन गार्डन्स में जो नज़ारा दिखा, वो पहले कभी नहीं देखने को मिला था. कोलकाता नाइट राइडर्स के फै़न्स की मौज हो गई.
शार्दुल ने विकेट्स बचाने के बारे में नहीं सोचा, और बैंगलोर के हर बॉलर की चौतरफा पिटाई की. 20 बॉल में पचासा जड़ते ही शार्दुल ने अपने IPL करियर का पहला पचासा जड़ लिया. IPL 2023 में इससे तेज़ पचासा किसी ने नहीं जड़ा है. इससे पहले जॉस बटलर ने भी 20 बॉल में 50 रन बनाए थे. KKR के लिए नंबर सात या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सिर्फ तीन बल्लेबाज़ों ने पचासा जड़ा था. इसमें रसल के साथ पैट कमिंस और रिद्धिमान साहा का नाम था. शार्दुल का नाम अब इस लिस्ट में एड हो गया है.
लल्लनटॉप में हमारे साथी सौरभ ने शार्दुल की पारी पर मज़ेदार ट्वीट किया.
#प्लेयर ऑफ द मैच बने शार्दुलशार्दुल को उनकी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में बात करते हुए शार्दुल ने कहा -
# टूर्नामेंट से बाहर RCB के स्टार पेसरमुझे नहीं पता ये मैंने कैसे किया. हर कोई स्कोरबोर्ड देख सोच रहा होगा, कि हम स्ट्रगल कर रहे हैं. आपका सबकॉन्शियस माइंड ज़िम्मा संभाल लेता है. आपके पास इस लेवल पर परफॉर्म करने की काबिलियत होती है, पर आपको नेट्स में भी मेहनत करना पड़ता है. कोचिंग स्टाफ बॉल फेंकते हैं, और हमें रेंज हिटिंग करने का मौका देते हैं. आप पिचेस के बारे में जानते ही हैं. वो हमेशा बल्लेबाज़ों के लिए होते हैं. सुयश ने शानदार बॉलिंग की. हम सुनील (नरेन) और वरूण (चक्रवर्ती) के क्वालिटी के बारे में जानते ही हैं. वो इंजॉय करते हैं, विकेट्स लेते हैं. ये एक परफेक्ट दिन था.
बताते चलें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार पेसर रीस टॉपली टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टॉपली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान इंजरी हुई थी. बैंगलोर के कोच संजय बांगर ने जानकारी दी है कि टॉपली IPL 2023 से बाहर हो गए हैं.
#मैच में क्या हुआ?मैच का ज़िक्र करें, तो इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शुरूआत में ये फैसला, आरसीबी के पक्ष में जाता हुआ भी लगा. कोलकाता की टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए. एक छोर पर सिर्फ रहमनुल्लाह गुरबाज़ खड़े रहे. लेकिन जब 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेल गुरबाज़ लौट गए, तब कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई. क्योंकि आंद्रे रसल भी शून्य पर पविलियन लौट गए.
कोलकाता का ये हाल देख एक पल को लगा कि टीम शायद 20 ओवर भी बल्लेबाजी ना कर पाए. लेकिन तभी मैदान पर रिंकू सिंह और शॉर्दुल ठाकुर का तूफान आया. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर शतकीय साझेदारी की. शॉर्दुल ने 29 गेंदों में 68 और रिंकु सिंह ने 33 गेंदों में 46 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 204 पर पहुंचा दिया.
जवाब में, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन जैसे ही सुनील नरेन ने विराट कोहली की विकेट निकाली, RCB की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. RCB 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.
वीडियो: प्रभसिमरन सिंह ने जब 161 रन जड़कर तूफान ला दिया था!

