The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shardul thakur not picked in ipl auction ready to fly for county england

'जहीर खान का अचानक फोन आया... ' शार्दुल ने बताया फिर कैसे बदल गई जिंदगी

IPL 2025 के ऑक्शन में किसी भी टीम ने Shardul Thakur पर बोली नहीं लगाई थी. फिर इंजर्ड मोहसिन खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर lucknow super giants की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा. शार्दुल ने पूरा किस्सा सुनाया है.

Advertisement
shardul thakur lucknow super giants zaheer khan
शार्दुल ठाकुर IPL 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
28 मार्च 2025 (अपडेटेड: 28 मार्च 2025, 10:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे. काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड जाने की तैयारी में थे. फिर जहीर खान (Zaheer Khan) का कॉल आया. और एक खिलाड़ी की चोट के चलते बतौर रिप्लेसमेंट लखनऊ सुपर जायंट्स (lucknow super giants) से जुड़े. और अब इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. ये कहानी है तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट झटकने के बाद इनिंग्स ब्रेक में ब्रॉडकास्टर्स ने शार्दुल से बात की. इस दौरान उनका दर्द बाहर आया. उन्होंने बताया, 

Image embed

शार्दुल ठाकुर ने IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया, 

Image embed

शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 रन देकर चार विकेट झटके. यह IPL में उनका करियर बेस्ट है. उन्होंने हैदराबाद की विध्वंसक बैटिंग लाइन-अप को 190 रनों पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई. अपने दूसरे ओवर में लगातार दो बॉल्स पर उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को चलता किया. और फिर अंत के ओवरों में अभिनव मनोहर और मोहम्मद शमी को आउट किया. 

ये भी पढ़ें - मैच के ये तीन मोमेंट्स.. सनराइजर्स हैदराबाद की हार वहीं पक्की हो गई थी!

सनराइजर्स की ओर से मिले 190 रनों के टार्गेट को लखनऊ ने 16.1 ओवर में ही चेज कर लिया. टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतक लगाए.

वीडियो: शार्दुल ठाकुर के शतक ने रणजी में मुंबई को बचाया!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()