The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shardul Thakur century helped Mumbai to fightback against Jammu and Kashmir Ranji Trophy

शार्दुल ठाकुर, बोले तो मुंबई च असली राजा!

शार्दुल ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ़ एक ही मैच में मुंबई को दो दफ़ा बचा लिया. पहली पारी में हाफ सेंचुरी मारने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में बेहतरीन सेंचुरी जड़ी. इस शतक के दम पर मुंबई ने दूसरी पारी में ठीकठाक बढ़त ले ली है.

Advertisement
Shardul Thakur
शार्दुल ठाकुर ने जड़ दी सेंचुरी (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
24 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 05:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शार्दुल ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ़ मुंबई को एक बार फिर बचा लिया है. पहली पारी में पचासा मारने वाले शार्दुल ने दूसरी पारी में बेहतरीन शतक जड़ा. मुंबई के BKC ग्राउंड पर आई ये सेंचुरी, शार्दुल के फ़र्स्ट क्लास करियर की दूसरी सेंचुरी है.

मैच में बुरी तरह पीछे चल रही मुंबई के लिए शार्दुल ने 105 गेंदों पर शतक पूरा किया. इसमें 15 बाउंड्रीज़ शामिल थीं. दूसरे एंड पर तनुष कोटियान ने उनका बढ़िया साथ देते हुए 92 गेंदों पर पचासा पूरा किया. इसमें छह चौके शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े लूट... कश्मीर के खिलाफ़ ऐसी अंपायरिंग, प्लेयर्स के साथ फ़ैन्स भी भड़के

पहली पारी में सिर्फ़ 120 पर सिमटी मुंबई ने दूसरी पारी में भी 101 पर सात विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद शार्दुल और कोटियान ने मिलकर इन्हें बचा लिया. इन दोनों से पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल इस पारी के टॉप स्कोरर थे. रोहित ने 28 और यशस्वी ने 26 रन जोड़े थे. शार्दुल के शतक के साथ ही मुंबई ने दूसरी पारी में 250 का आंकड़ा भी छू लिया.

मुंबई ने 250 पूरे करते ही 164 रन की लीड ले ली. शार्दुल ने पहली पारी में भी कमाल किया था. पहली पारी में मुंबई की बैटिंग का और बुरा हाल था. इन लोगों ने 42 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे. यहां से शार्दुल ने 57 गेंदें खेल 51 रन का योगदान दिया. और मुंबई को 120 के टोटल तक पहुंचाया.

Embed

बता दें कि शार्दुल शायद IPL2025 में ना खेलें. हाल ही में हुए ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. साल 2014 में डेब्यू के बाद से शार्दुल पहली बार अनसोल्ड रहे. बीते सीजन उन्होंने चार करोड़ रुपये में चेन्नई के लिए खेला था. इतना ही नहीं, बीते ऑस्ट्रेलिया टूर पर बढ़िया खेलने के बावजूद इस बार शार्दुल ऑस्ट्रेलिया गई टीम का हिस्सा नहीं थे. रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने युवा नितीश कुमार रेड्डी के साथ जाने का फैसला किया. उन्होंने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन भी किया. लेकिन नितीश की गेंदबाजी में धार नहीं दिखी.

वीडियो: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में शार्दुल ने क्या कमाल कर दिया ?

Advertisement

Advertisement

()