The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shane Watson predicts South Africa and Australia as World Test Championship finalists, says can't discount India and Pakistan

शेन वॉटसन ने बताया कौन सी टीम्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलेंगी

इंडिया को अभी इस साइकल में छह टेस्ट और खेलने हैं.

Advertisement
pic
20 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 20 अगस्त 2022, 07:46 PM IST)
South Africa Test Team vs England
साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम (Courtesy: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championships) की तारीफ करते हुए कहा है कि इस साइकल में बहुत रोमांच देखने को मिलेगा. 2021-23 साइकल में अबतक सारी टीम्स ने ठीकठाक प्रदर्शन किया है. अब जब ये साइकल खत्म होने वाली है, तब हर एक मैच का प्रभाव टेबल पर पड़ रहा है. इसका फाइनल अगले साल, यानि 2023 में खेला जाना है. फाइनल के दो स्पॉट्स के लिए खींचातानी अभी से शुरू हो गई है.

फिलहाल साउथ अफ्रीका टेबल में टॉप पर, वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. श्रीलंका, इंडिया और पाकिस्तान इन दोनों पर लगातार प्रेशर बनाए हुए हैं. ICC रिव्यू से बात करते हुए वॉटसन ने कहा -

‘फिलहाल, जैसा मैं देख रहा हूं, फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का ना पहुंचना मुश्किल लग रहा है. दोनों टीम्स अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं. ऑस्ट्रेलिया ने हाल में अच्छा क्रिकेट खेला है. सिवाए श्रीलंका के खिलाफ़ आखिरी टेस्ट मैच के. वहां बॉल टर्न कर रही थी और श्रीलंका ने उनका सूपड़ा साफ कर दिया.’

वॉटसन ने आगे कहा -

‘साउथ अफ्रीका की फाइनल में जगह पक्की लग रही है. लेकिन फिर भी वो अपनी फॉर्म नहीं खो सकती. इंग्लैंड में वो तीन मैच की टेस्ट सीरीज़ खेल रहे हैं. अगर वो तीनों मैच हारते हैं तो वो वेस्ट इंडीज के साथ छठी पोज़ीशन पर पहुंच जाएंगे. वेस्ट इंडीज अभी भी फाइनल में जगह बनाने के सपने देख रहा होगा.’

वॉटसन ने ये भी कहा कि इंडिया और पाकिस्तान जैसे देशों को खारिज नहीं किया जा सकता. पाकिस्तान को अपने बचे हुए पाचों मुकाबले घर पर खेलने है. जहां उन्हें होम एडवांटेज मिलेगा. वहीं इंडिया को भी अपने बचे छह में से चार मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर ही खेलने हैं. वॉटसन ने कहा -

‘आप इंडिया और पाकिस्तान को कभी रेस से बाहर नहीं कर सकते. उनके पास बहुत सारे मैच विनर्स हैं - अपने देश के बाहर भी. अगर ये दोनों टीम्स फाइनल के ऊपर बैठी टीम्स पर प्रेशर नहीं बनाती हैं तो मुझे ताज्जुब होगा.’

बता दें कि इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट साउथ अफ्रीका ने इनिंग्स और 12 रन से जीत लिया है. दूसरा टेस्ट 25 अगस्त से ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है.

सौरव गांगुली ने बताया, क्यों बदले जा रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान

Advertisement

Advertisement

()