ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड्री स्पिनर शेन वॉर्न का एक्सीडेंट हो गया है. शेन वॉर्न बाइकपर अपने बेटे के साथ सवार थे. जिस दौरान उनकी बाइक फिसल गई. हालांकि इस एक्सीडेंटमें उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है लेकिन उनके शरीर में काफ़ी दर्द है. शेन वॉर्न आठदिसंबर से शुरू हो रही इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज़ सीरीज़ में कॉमेंट्री पैनल काहिस्सा हैं. ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि वो आठ तारीख़ से पहले पूरी तरह सेस्वस्थ होकर लौट आएंगे. इस दुर्घटना में शेन वॉर्न की बाइक गिर गई. जिस वक्त येहादसा हुआ वो अपने बेटे जैक्सन के साथ बाइक पर सवार थे. बाइक के फिसलने के बाद वोलगभग 15 मीटर तक आगे घिसटते हुए चले गए. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें तो नहींआईं लेकिन कुछ खरोच ज़रूर आईं हैं. हादसे की अगली सुबह शेन वॉर्न को शरीर में काफीदर्द महसूस हुआ. जिसके बाद उन्होंने एहतियात बरतते हुए अस्पताल जाना बेहतर समझा.घटना के बाद वॉर्न को ये डर था कि उनके पैर या हिप में किसी तरह का फ्रैक्चर ना होगया हो. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. न्यूज़ कॉर्पो से बात करते हुए शेन वॉर्न ने इसघटना के बारे में बताया और कहा, 'मैं थोड़ा पस्त हूं, चोटिल हूं और काफी दर्द मेंहूं.' शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के लेजेंड्री स्पिनर रहेहैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 145 टेस्ट मैच में उन्होंने 708 विकेट चटकाए हैं. साथही इतने ही मैचों में 3154 रन भी बनाए हैं. वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो इसफॉर्मेट में उन्होंने 194 मैच खेले और 293 विकेट हासिल किए. मनमौजी से दिखने वालेवॉर्न अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. हालिया दिनों में वो कॉमेंट्री बॉक्स मेंखूब हाथ आज़मा रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के साथ-साथ वर्ल्ड क्रिकेट में भीकॉमेंट्री करते दिखते हैं. # कब शुरु होगी एशेज़? बताते चलें पांच मैच की एशेज़सीरीज इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है. 8 दिसंबर से ये सीरीज़ ब्रिस्बेनटेस्ट से शुरू होगी. जबकि डेढ़ महीना लंबी चलने वाली इस सीरीज़ का आखिरी मुकाबला 14जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा. आखिरी बार एशेज़ सीरीज़ 2019 में इंग्लैंड में खेलीगई थी और वो सीरीज ड्रॉ रही थी. एशेज़ का पुराना विजेता ऑस्ट्रेलिया था इसलिएउन्होंने ट्रॉफी को रिटेन किया.