The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • shahrukh khan virat kohli pathaan dance video viral kkr vs rcb

VIDEO: शाहरुख ने मैच के बाद कुछ ऐसा किया कि RCB की हार भूल गए होंगे विराट!

शाहरुख और विराट का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
shahrukh khan teaches pathan song dance steps to virat kohli video viral
शाहरुख खान ने विराट कोहली को सिखाए पठान के डांस मूव्स. (फोटो- ट्विटर)
pic
ज्योति जोशी
7 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 08:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

6 अप्रैल को हुए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (KKRvsRCB) का मैच काफी मजेदार रहा. मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. टीम की जीत पर शाहरुख काफी उत्साहित दिख रहे थे. वो स्टेडियम में विराट से मिलने गए. इसके बाद किंग खान ने विराट को झूमे जो पठान गाने पर डांस सिखाया (Shahrukh Khan Virat Kohli Pathan Dance). शाहरुख ने एक-एक कर गाने के स्टेप किए और विराट ने उन्हें फॉलो किया. दो दिग्गजों का साथ में ये डांस फैन्स ने खूब इन्जॉय किया.

ट्विटर पर यूजर्स शाहरुख की कोरियोग्राफी वाला ये वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं. दोनों के साथ में डांस की तस्वीरों को यूजर्स ने ‘फोटो ऑफ द डे’ कह दिया.

Embed

वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट किया,

Embed

एक ने लिखा,

Embed

मैच का ज़िक्र करें, तो इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शुरूआत में ये फैसला, RCB के पक्ष में जाता हुआ भी लगा. कोलकाता की टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए. एक छोर पर सिर्फ रहमनुल्लाह गुरबाज़ खड़े रहे. लेकिन जब 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेल गुरबाज़ लौट गए, तब कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई. क्योंकि आंद्रे रसल भी शून्य पर पविलियन लौट गए.

कोलकाता का ये हाल देख एक पल को लगा कि टीम शायद 20 ओवर भी बल्लेबाजी ना कर पाए. लेकिन तभी मैदान पर रिंकू सिंह और शॉर्दुल ठाकुर का तूफान आया. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर शतकीय साझेदारी की. शॉर्दुल ने 29 गेंदों में 68 और रिंकु सिंह ने 33 गेंदों में 46 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 204 पर पहुंचा दिया.

जवाब में, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन जैसे ही सुनील नरेन ने विराट कोहली की विकेट निकाली,  RCB की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. RCB 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. 

वीडियो: विराट कोहली की मैच की बाद की ये बात आप जैसे फ़ैन्स का दिल खुश कर देगी!

Advertisement

Advertisement

()