T20 विश्वकप लगभग खत्म हो चला है. अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले कैम्पेन परध्यान लगा रही है. भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के साथ सीरीज़ खेलने के लिए तैयार है. 17नवंबर से तीन मैचों की T20 सीरीज़ और उसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलीजाएगी. इस सीरीज़ में भारतीय टीम नए कोच और नए कप्तान के साथ नज़र आएगी. कोच रविशास्त्री का कार्यकाल हाल में UAE में खेले जा रहे T20 विश्वकप के साथ खत्म हो गयाहै. वहीं विराट कोहली ने भी T20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. अब विराट कोहली सिर्फवनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. लेकिन विराट कोहली को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सेएक सलाह मिली है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि विराट कोहलीको अपनी बल्लेबाज़ी पर पूरा ध्यान लगाने के लिए बाकी फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़देनी चाहिए. शाहिद अफ़रीदी ने समा टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में विराट कोहली परकहा, ''मुझे लगता है कि वो भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम ताकत हैं. लेकिन मुझे येभी लगता है कि ये अच्छा होगा अगर वो क्रिकेट के सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ देंतो.'' शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, ''मेरा ऐसा मानना इसलिए है कि विराट को अब कप्तानीछोड़कर अपने बाकी बचे हुए क्रिकेट का मज़ा लेना चाहिए. वो एक टॉप क्लास बल्लेबाज़हैं और उन्हें बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए और अपने क्रिकेट का आनंद उठानाचाहिए.'' भारतीय T20 टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा पर भी शाहिद अफरीदी ने अपनी बातरखी. उन्होंने कहा, ''मैं रोहित के साथ एक साल खेला हूं, और मैं ये जानता हूं कि वोबेहतरीन समझ के साथ एक कमाल के खिलाड़ी हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत ये है कि जबज़रूरत हो वो अग्रेसिव हो सकते हैं और वो शांत रहकर भी अपना काम कर सकते हैं.''उन्होंने रोहित की कप्तानी पर ये भी कहा कि ''वो बेहतरीन शॉट सेलेक्शन के साथ एकशीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं. उनके पास खिलाड़ियों का अच्छा लीडर होने वाली सोच भीहै.'' रोहित शर्मा 17 नवंबर से शुरू होने वाली T20 सीरीज़ में भारतीय टीम कीकप्तानी करेंगे. विराट कोहली और रवि शास्त्री की कप्तान कोच वाली जोड़ी के जाने केबाद रोहित और द्रविड़ की जोड़ी पर सभी की निगाहें हैं.