'नो हैंडशेक' पर शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया की खेल भावना पर बड़ा हमला बोला है
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर Shahid Afridi ने अब Team India पर No Handshake Controversy में अपनी भड़ास निकाली है. इससे पहले, Shoaib Akhtar, Basit Ali और Kamran Akmal ने भी नाराजगी जाहिर की थी.

टीम इंडिया के पाकिस्तानी प्लेयर्स से नो हैंडशेक (No Handshake Controversy) के रुख से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को भी मिर्ची लग गई है. उन्होंने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए टीम इंडिया और बीसीसीआई (BCCI) पर निशाना साधा है. साथ ही ये भी दावा किया है कि इस मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर बायकॉट को लेकर बने माहौल के कारण ही इंडियन प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. इससे पहले, पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर्स शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar), बासित अली (Basit Ali) और कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने भी टीम इंडिया (Team India) के इस रुख पर नाराज़गी ज़ाहिर की थी.
अफरीदी ने क्या कहा?समा टीवी पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा,
इसी के साथ, अफरीदी ने PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें : ‘क्रिकेट का स्तर देख 15 ओवर ही देखा मैच’, दादा ने पाकिस्तानी टीम को दिखाई असली जगह
अफरीदी ने आगे कहा,
कई पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर्स भी जता चुके हैं नाराजगीइससे पहले, शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने भी टीम इंडिया के इस रुख पर नाराज़गी ज़ाहिर की थी. एक पाकिस्तानी शो पर बात करते हुए शोएब ने कहा था,
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल और बासित अली ने भी लाइव टीवी पर ही इस घटना पर अपनी भड़ास निकाली. कामरान अकमल ने कहा कि क्रिकेट के इतिहास में पहली बार उन्होंने देखा कि टॉस के बाद कप्तानों ने हैंडशेक नहीं किया. वहीं, बासित अली ने भी टीम इंडिया के इस रुख पर सवाल उठाया. बासित ने कहा,
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया सुपर-4 में पहुंच चुकी है. 17 सितंबर को होने वाले मुकाबले में अगर पाकिस्तान मेजबान यूएई को हरा देता है तो एक बार फिर भारत-पाकिस्तान 21 सितंबर को भिड़ सकते हैं.
वीडियो: शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के लिए युवराज सिंह की सलाह, इन गलतियों से बचने को कहा

.webp?width=60)

