विराट कोहली को सलाह नहीं देना चाहते शाहिद अफरीदी, क्योंकि...
पाकिस्तानी दिग्गज को लगता है कि विराट उनकी बात पर गौर नहीं करेंगे.

विराट कोहली (Virat Kohli). पिछले दशक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी. कम से कम व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेताज बादशाह. हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. कभी लगातार बड़ी पारियां खेलने वाले विराट की बैटिंग में आजकल वो धार नहीं नजर आती. जिसके चलते वे लगभग हर दिन में बने रहते हैं.
शायद यही वजह है कि आए दिन कोई ना कोई दिग्गज उन्हें बैटिंग को लेकर अलग-अलग किस्म की सलाह देता रहता है. कोई उन्हें रेस्ट देने की बात करता है तो कई तो उन्हें टीम से बाहर देखना चाहते हैं. हालांकि पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी की राय इस मामले में काफी अलग है. अफरीदी ने कोहली की फॉर्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. अफरीदी ने कहा कि विराट कोहली मेरी सलाह भला क्यों ही मानेंगे.
अफरीदी से जब पत्रकार ने कोहली के फॉर्म को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोहली ने जो पैमाना सेट किया है उसके मुताबिक उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा. अफरीदी ने Sports Paktv से कहा,
#भारतीय टीम को लेकर बात नहीं की‘विराट कोहली भला मेरी सलाह पर क्यों गौर करेंगे ? उन्हें परफॉर्म करना होगा क्योंकि उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. उन्होंने अपने खुद के लिए जिस तरह का स्टैंडर्ड सेट किया है उसे देखते हुए काफी समय से उनका प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा है.’
इसके अलावा अफरीदी से आगामी एशिया कप और T20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर भी सवाल किया गया. जिस पर भी उन्होंने भारतीय टीम को लेकर कुछ भी नहीं बोला. अफरीदी ने कहा,
#कोहली का खराब फॉर्म बरकरार‘जहां तक पाकिस्तान की टीम का सवाल है तो वह काफी संतुलित टीम है. मुझे उम्मीद है कि सिर्फ एशिया कप में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा. मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी फिट रहेंगे, क्योंकि टीम की बेंच स्ट्रेंथ कुछ खास नहीं है. लेकिन हमारे पास जो फर्स्ट टीम खिलाड़ी हैं, वो बेहतरीन हैं और मुझे उम्मीद है कि वो अच्छा रिजल्ट लेकर आएंगे.’
विराट कोहली की बात करें तो इंग्लैंड दौरे पर भी उनकी फॉर्म काफी खराब रही है. वो तीनों फॉर्मेट के दौरान टीम का हिस्सा रहे. इसके अलावा कोहली IPL में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक जड़े उनको करीब 3 साल होने वाले हैं. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली के लिए ये समय कितना मुश्किलों भरा रहा है.
वीडियोः एडम गिलक्रिस्ट ने IPL और BCCI से एक मुश्किल सवाल पूछा है

