'खुद कभी भारत को हराया है...' शादाब खान ने पूर्व क्रिकेटर्स को क्यों याद दिलाया 2021?
शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसे बयान भी दिए, जिससे यह लगने लगा है कि पाकिस्तानी टीम शाहीन अफरीदी और बाबर आजम से आगे बढ़ चुकी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार मिली. इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जमकर सुनाया. उनके बयान टीम के वाइस कैप्टन शादाब खान (Shadab Khan) को बिलकुल रास नहीं आया. शायद यही वजह है कि शादाब ने मौका मिलते ही सभी को निशाने पर ले लिया. नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने आलोचना करने वाले दिग्गज खिलाड़ियों को याद दिलाया कि उनमें से किसी ने भी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हराया.
दिग्गज खिलाड़ियों को सुनायाशादाब खान से जब पूर्व दिग्गजों की आलोचना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
शादाब ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसे बयान भी दिए जिससे यह लगने लगा है कि पाकिस्तानी टीम शाहीन अफरीदी और बाबर आजम से आगे बढ़ चुकी है. यह अपील भी कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की थी. भारत के खिलाफ महंगे रहे शाहीन को नामीबिया के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला. शादाब ने शाहीन को इस बात को दिल पर न लेने को कहा. उन्होंने कहा,
बाबर आजम पर क्या बोले शादाबशादाब से पूछा गया कि बाबर को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया और क्या पाकिस्तान के सिलेक्शन फैसलों में कोई दिक्कत थी तो उन्होंने कहा कि यह प्रयोग का मामला नहीं था. उन्होंने कहा,
शादाब ने आगे कहा,
सुपर 8 में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से होगा. इसी ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. वहीं दूसरे ग्रुप में भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं.
वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?

.webp?width=60)

