The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • SAvsAUS Which team is going to face India in the final in SF2 is ruined by rain

SAvsAUS: बारिश से रद्द हुआ मैच तो फ़ाइनल में भारत के सामने कौन होगा?

मौसम विभाग ने कोलकाता में बारिश की चेतावनी दी है. अगर ऐसा होता है तो दूसरे सेमीफाइनल में रुकावट आ सकती है.

Advertisement
pic
16 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2023, 07:20 PM IST)
Rain  in Eden Garden amid semifinals (Photo-AP)
बारिश की वजह से ईडन गार्डन में पिच को कवर किया गया था. (फोटो- एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUSvsSA) के बीच वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) का दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. और इस मैच में 3 खिलाड़ी हैं. दो टीम्स, और तीसरा मौसम. मौसम विभाग की प्रेडिक्शन के मुताबिक 16 नवंबर और 17 नवंबर को बारिश की संभावना है. आज थोड़ी देर के लिए मैच बारिश के चलते रुका भी था. लेकिन बारिश रुकते ही फिर शुरू हुआ.

यही सब देखते हुए 17 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. अगर 16 नवंबर को ये मुकाबला मुकम्मल नहीं हो पाता तो 17 नवंबर को खेला जाएगा. पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 16 और 17 को कोलकाता में 'Light Rain with Thunder Likely' यानी हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने के आसार हैं.

देर शाम तक तापमान करीब 24 डिग्री तक गिरेगा जिससे हवा में नमी 84 प्रतिशत तक हो जाएगी. बादल पहले से 100 प्रतिशत हैं. ऐसे में दूसरी पारी में बारिश की प्रबल संभावना है. पर शुक्रवार (17 नवंबर) के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी और भी ज्यादा बारिश की ओर इशारा कर रही है. इस दिन 75 प्रतिशत संभावना है कि कोलकाता में बारिश हो.

आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
-17 नवंबर को आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है. अगर 16 को सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका तो बचा हुआ मैच 17 को खेला जाएगा.

-आईसीसी के अनुसार अगर 16 नवंबर को 19वें ओवर तक मैच चला और उसके बाद बारिश हो गयी तो बाकी का खेल अगले दिन यानी रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा. इसमें दोनों टीमें 46-46 ओवर बल्लेबाजी करेंगी.

-एक संभावना और है कि अगर 16 नवंबर को बारिश रुकी ही नहीं तो अगले दिन फिर से मैच होगा. यानी नए सिरे से टॉस और नया मैच.

आईसीसी विश्वकप 2023 पॉइंट्स टेबल

अगर दोनों दिन बारिश हुई?

अगर आईसीसी विश्वकप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया तो इस स्थिति में वो टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी जिसका नेट रन रेट अधिक होगा. पॉइंट्स टेबल के हिसाब से साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया से नेट रन रेट में आगे है. ऐसे में अगर दूसरा सेमीफाइनल रद्द हुआ तो साउथ अफ्रीका का फाइनल में पहुंचने का रास्ता बिना मैच के ही साफ हो जाएगा. 

हालांकि, मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अभी मोटी बढ़त ले ली है. साउथ अफ्रीका को 212 पर रोकने के बाद कंगारू ओपनर्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है. ट्रेविस हेड और डेविड वार्नर ने 6 ओवर में ही 60 रन ठोक दिए हैं. हालांकि, 7वें ओवर की पहली बॉल पर एडन मार्करम ने वार्नर को बोल्ड कर दिया है. यहां से अगर बारिश लौटती है, तो ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ जाएगी.   

वीडियो: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में मोहम्मद शामी के विकेट्स के साथ क्या कमाल हो गया?

Advertisement

Advertisement

()