The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sapna Gill registered a complaint against Prithvi shaw at Mumbai Police Station

जमानत मिलते ही सपना गिल ने दर्ज़ कराया पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का केस!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लड़ाई का वीडियो.

Advertisement
Prithvi shaw, Sapna Gill, Fight
पृथ्वी शॉ (PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 03:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल (Sapna Gill) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. क्रिकेटर से मारपीट और जबरन वसूली के केस में गिरफ्तार सपना गिल को सोमवार, 20 फरवरी को जमानत मिल गई. एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गिल को जमानत दे दी. जिसके बाद गिल ने क्रिकेटर और उनके दोस्त आशीष यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने वकील काशिफ खान के जरिए यह शिकायत मुंबई के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने पृथ्वी और उनके दोस्त पर छेड़छाड़, झगड़े के लिए उकसाने और मारपीट करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं.

# ग्यारह धाराएं

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सपना गिल ने भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 34, 120 B, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354 और 509 के तहत केस दर्ज कराया है. सपना समेत आठ लोगों पर पृथ्वी शॉ से बदसलूकी करने, कार पर हमला करने और मामले को रफा-दफा करने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा था. इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को पहले रिमांड पर लिया था.

रिमांड खत्म होने के बाद 20 फरवरी को आरोपियों को मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया. अदालत ने सभी आठ आरोपियों को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टिडी में भेज दिया था. जिसके बाद सपना गिल की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई. और कोर्ट ने सपना गिल को 10,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर पर जमानत दे दी.

Image embed

# होटल के बाहर हुआ था विवाद

पुलिस में हुई शिकायत के मुताबिक यह हंगामा उस वक्त हुआ जब सपना गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर सेल्फी के लिए पृथ्वी शॉ के पास पहुंचे. शॉ उस वक्त अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक होटल में डिनर कर रहे थे. उन्होंने शुरुआत में सेल्फी खिंचवा ली. लेकिन बाद में और तस्वीरों की मांग होने पर शॉ ने मना कर दिया.

शॉ ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और वह नहीं चाहते कि कोई उन्हें डिस्टर्ब करे. लेकिन ये लोग नहीं माने. जिसके बाद पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को बुलाया. होटल के मैनेजर ने वहां आकर सपना और उनके दोस्तों को वहां से जाने के लिए कहा.

ये लोग गुस्सा हो गए. और जब पृथ्वी और उनके दोस्त खाना खाकर होटल से निकले, तो उन्होंने देखा कि आरोपी वहां बेसबाल के बल्लों के साथ खड़े हैं. पृथ्वी के दोस्त की कार का अगला और पिछला शीशा आरोपियों द्वारा तोड़ा जा चुका था. जिसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्तों की ओर से सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में  शिकायत दर्ज की गई थी.

वीडियो: पृथ्वी शॉ केस में दिखीं सपना गिल का सांसद रवि किशन और निरहुआ से क्या कनेक्शन है?

Advertisement

Advertisement

()