जडेजा जाएंगे राजस्थान, सैमसन आएंगे चेन्नई? कप्तानी पर अश्विन ने बताया असली प्लान!
महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई की कप्तानी पहले रविंद्र जडेजा को दी गई थी. हालांकि बीच सीजन ही धोनी ने फिर से यह जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बने और अब भी यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

संजू सैमसन (Sanju Samson) इन दिनों अपने संभावित ट्रेड को लेकर चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में शामिल हो सकते हैं. चेन्नई किसी भी हाल में संजू को अपने साथ चाहता है लेकिन क्या वह संजू सैमसन में अपना अगला कप्तान भी देख रहा है. चेन्नई के पूर्व स्पिनर अश्विन को लगता है कि अगर ट्रेड होता है तो कम से कम 2026 में तो संजू को कप्तानी नहीं मिलेगी.
सैमसन को नहीं मिलेगी कप्तानीमहेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई की कप्तानी पहले रविंद्र जडेजा को दी गई थी. हालांकि बीच सीजन ही धोनी ने फिर से यह जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बने और अब भी यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. लोग उन्हें भविष्य का भी कप्तान मान रहे हैं लेकिन संजू सैमसन के आने के बाद चीजें बदल सकती है. अश्विन की मानें तो संजू सैमसन को आते ही कप्तानी नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा,
कौन लेगा रविंद्र जडेजा की जगहसंजू अगर आते हैं तो टीम के बैटिंग ऑर्डर को फायदा मिलेगा. लेकिन अश्विन को चिंता इस बात की है कि राजस्थान रॉयल्स जाने वाले रविंद्र जडेजा की जगह कौन लेगा. अश्विन ने कहा,
यह भी पढ़ें- अब तो इस विदेशी क्रिकेटर ने भी प्रदूषण के लिए दिल्ली को ट्रोल कर दिया!
अपनी बात जारी रखते हुए जडेजा ने कहा,
रविंद्र जडेजा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स से की थी. हालांकि 2012 से वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं.
वीडियो: 'ट्रॉफी छूने का एहसास अच्छा...', सूर्या ने इशारों-इशारों में मोहसिन नकवी पर क्या कह दिया?

.webp?width=60)

