The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sanju Samson sacrificed his wicket for jos buttler still Rajasthan failed to win vs Lucknow IPL2023

लखनऊ के खिलाफ़ हार में कैप्टन संजू के साथ बहुत गलत हो गया!

क़ुर्बानी भी संजू को नहीं बचा पाई.

Advertisement
Sanju Samson Run Out
संजू की क़ुर्बानी के बावजूद हार गया राजस्थान (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 01:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

संजू सैमसन. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान. संजू IPL2023 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अब तक 160 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनकी बैटिंग ने इस सीजन राजस्थान की काफी मदद भी की है. लेकिन लखनऊ के खिलाफ़ 19 मार्च, बुधवार को संजू के साथ गलत हो गया.

उन्होंने जॉस बटलर को बचाने के लिए अपना विकेट गंवााया. लेकिन बाद में ये उनकी टीम को भारी पड़ा. बटलर भी राजस्थान को जीत नहीं दिला पाए. चलिए विस्तार से बताते हैं. बात राजस्थान की बैटिंग के 13वें ओवर की है. जॉस बटलर ने रवि बिश्नोई की एक गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला.

जहां अमित मिश्रा ने गेंद को तुरंत दबोच लिया. लेकिन इससे बेख़बर बटलर तुरंत क्रीज़ छोड़ दौड़ पड़े. संजू ने शुरू में बटलर को वापस भेजने की कोशिश की. लेकिन बटलर तब तक काफी आगे निकल आए थे. और मजबूरी में संजू को भी भागना पड़ा. अपने सेट बैटर को बचाने के चक्कर में संजू ने अपने विकेट की क़ुर्बानी दे दी.

Embed

उन्होंने बहुत तेजी से ग्राउंड कवर कर डाइव भी मारी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले विकेटकीपर निकलस पूरन ने स्टंप्स बिखेर दिए. संजू ने इस पारी में चार गेंदों पर दो रन बनाए. अगले ही ओवर में बटलर भी आउट हो गए. राजस्थान यह मैच हार गई. मैच के बाद संजू बोले,

Embed

मैच की बात करें तो संजू ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. राजस्थान के बोलर्स ने लखनऊ को 154 रन पर ही रोक लिया. लेकिन जवाब में वो लोग 144 रन ही बना पाए.

वीडियो: मुंबई इंडियंस को उस खिलाड़ी ने मैच जिताया, जिसका बल्ला शांत रह गया!

Advertisement

Advertisement

()