ना गौतम गंभीर, ना कैप्टन सूर्या... संजू सैमसन अब खुद को कोसेंगे!
शुभमन गिल की जगह टीम में आए Sanju Samson का तीक्षणा की कैरम बॉल पर पैर तक ना हिला. वह दूसरे T20I मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए.

T20 वर्ल्ड कप 2024 हो गया. जिम्बाब्वे के साथ T20I सीरीज़ पूरी हो गई. India vs Sri Lanka T20I सीरीज़ आ गई. लेकिन एक प्लेयर पर डिस्कशन बंद नहीं हुआ. नाम संजू सैमसन (Sanju Samson Golden Duck). संजू के सेलेक्शन को लेकर हर सीरीज में बात होती. वो टीम में होते हैं लेकिन फाइनल 11 में जगह नहीं बना पाते. जब आते तो रन नहीं बनते. श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज़ के दूसरे मैच में भी वही हुआ. संजू खाता तक नहीं खोल पाए.
दूसरे T20I मैच से पहले इंडियन टीम के ओपनर बैटर शुभमन गिल को गले में कुछ दिक्कत थी. जिस कारण गिल को बाहर बैठना पड़ा. जगह मिली संजू सैमसन को. जिनके बारे में खूब चर्चा होती रहती है. इस बार उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली. लेकिन संजू एक बार फिर फेल हो गए. पहली ही गेंद पर तीक्षणा ने उन्हें बोल्ड कर दिया. संजू बिना स्कोरबोर्ड को डिस्टर्ब किए पविलियन लौट गए.
162 रन के टार्गेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम जब बैटिंग करने आई तो पहले ओवर की तीन गेंदों के बाद बारिश आ गई. मैच रुका. लंबे स्टॉप के बाद DLS के हिसाब से इंडियन टीम को आठ ओवर में 78 रन का टारगेट मिला. बारिश से पहले तीन गेंदें यशस्वी जायसवाल ने खेली. रन बनाए छह. बारिश के बाद अगली ही गेंद पर जायसवाल ने चौका जड़ा. ओवर में रन बने 12.
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन स्ट्राइक पर थे. फैन्स को उम्मीद थी कि संजू कुछ कमाल करेंगे. लेकिन वो ना हो सका. तीक्षणा की कैरम बॉल पर संजू का पैर तक ना हिला. बोल सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी. और चोट संजू के फैन्स के सीने में. X पर एक यूजर ने लिखा,
एक सज्जन ने लिखा,
एक यूजर ने कैप्टन और कोच की बैकिंग के बारे में बोलते हुए लिखा,
बता दें कि संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज़ में तीन मैच खेले थे. सीरीज के तीसरे T20I में संजू ने 12 रन की पारी खेली थी. चौथे T20I में संजू की बारी नहीं आई थी. भारतीय टीम ने 10 विकेट से मैच जीत लिया था. पांचवें मैच में संजू ने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी में चार छक्के और एक चौका शामिल था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128 से भी ज्यादा का था.
दूसरा T20 मैच भी भारत जीताबात श्रीलंका मैच की करें तो बारिश से प्रभावित मैच को टीम इंडिया ने 6.3 ओवर्स में जीत लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज़ भी अपने नाम कर ली. तीन मैच की सीरीज का एक मैच अभी खेला जाना है. इंडियन ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद में 30 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद में 26 और हार्दिक पंड्या ने नौ गेंदों में 22 रन बना मैच खत्म कर दिया. ऋषभ पंत दो रन पर नॉट आउट रहे.
वीडियो: गंभीर के आने के बाद भी नहीं बदली संजू सैमसन की किस्मत, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह

.webp?width=60)

