'रोहित-विराट से बेहतर सैमसन... ' चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न चुने जाने पर फैन्स ने जमकर भड़ास निकाली
Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से शुरू हो रही चैपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. Sanju Samson और Nitish Reddy को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है.
.webp?width=210)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए टीम इंडिया की घोषणा (Team India Squad) हो गई है. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है. टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) को भी जगह दी गई है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और नितीश रेड्डी को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
शनिवार, 18 जनवरी को भारतीय टीम की घोषणा की गई. इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), संजू सैमसन (Sanju Samson) और नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) का नाम नहीं है. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि संजू बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी में चुने जा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनकी जगह पर विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और केएल राहुल (KL Rahul) को मौका दिया गया है. संजू सैमसन और नितीश रेड्डी को मौका नहीं दिए जाने से फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं.
राजा बाबू नाम के X यूजर ने लिखा,
“चैंपियन ट्रॉफी में डीएसपी सिराज, संजू सैमसन और नितीश रेड्डी… देख तेरे को भी दुख है.. इसको भी दुख है… और मेरे को भी छोटा सा दुख है.”
मिन्नी शर्मा नाम की यूजर ने लिखा,
"संजू सैमसन का करियर खत्म होने तक उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यही मानी जाएगी कि लोग उन्हें ऋषभ पंत से कंपेयर कर रहे हैं."
यश नाम के यूजर ने उन्हें रोहित और विराट से अच्छा खिलाड़ी बताते हुए लिखा,
"संजू सैमसन का इस समय का प्रदर्शन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों से बेहतर ."
@ankushmahajann नाम के यूजर ने नितीश रेड्डी को जडेजा से बेहतर बताते हुए लिखा,
"नितीश कुमार रेड्डी (NKR) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सेलेक्शन न होने के बाद टूटा दिल पोस्ट किया. उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वो रविंद्र जडेजा से बेहतर विकल्प हो सकते थे."
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है. इसके लिए रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है.
वीडियो: मोहम्मद सिराज के पीछे पड़े ऑस्ट्रेलियंस, सुनील गावस्कर ने क्या कह सुना दिया?

.webp?width=60)

