The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sanjay Manjrekar said during india pakistan match no handshake policy is silly thing

पाकिस्तान के खिलाफ जारी नो हैंडशेक पॉलिसी! मांजरेकर ने टीम इंडिया को ही सुना दिया

15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मैच खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकाबले में भी भारत की 'नो हैंडशेक पॉलिसी' जारी रहेगी.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 05:33 PM IST)
Suryakumar Yadav, Salman Ali Agha, Sanjay Manjrekar, Sanjay Manjrekar on no handshake policy
सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाएंगे. (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ घंटों बाद महामुकाबला शुरू होगा. टीम इंडिया इस मैच के लिए जमकर तैयारी की है. वहीं, पाकिस्तान ने भी भारत को टक्कर देने के लिए खूब प्रैक्टिस की. लेकिन, मैच से पहले एक चीज फिर ‘टॉक ऑफ टाउन’ बन गई है. रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे. पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) इस बात से सहमत नहीं हैं. उन्होंने 'नो हैंडशेक पॉलिसी' के लिए भारत की आलोचना की.

‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ बेवकूफी

इस मामले पर संजय मांजरेकर ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने ग्राउंड पर भारत की ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ को बेवकूफी बताया. उनका कहना है कि भारत खेलभावना बनाए रखने के लिए हाथ मिलाए. नहीं, तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ बिलकुल नहीं खेलना चाहिए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

 हाथ न मिलाना कितनी बेवकूफी वाली बात है. जिसे भारत ने शुरू किया है. यह हमारे देश के लिए ठीक नहीं है. या तो पूरी खेलभावना के साथ खेलो. या फिर बिलकुल मत खेलो.

The Lallantop: Image Not Available
संजय मांजरेकर की एक्स पर पोस्ट

ये भी पढ़ें: उस्मान तारिक को कैसे खेलें? मैच से पहले रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया को तरीका बताया है

‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ पर क्या बोले सूर्या

वहीं, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक पॉलिसी पर सस्पेंस बरकरार रखा था. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया क्या वह टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाएंगे. इस सवाल के जवाब में सूर्या ने कहा,

अभी 24 घंटे हैं आप इंतजार कीजिए. हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. मेरा फोकस मैच पर है. आप जाइए और आराम कीजिए.

हाथ नहीं मिलाएंगे सूर्या

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रहेगी. खबर के हवाले से कहा गया है कि इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. इससे पहले, एशिया कप 2025 के दौरान टीम इंडिया के कैप्टन सूर्या ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए थे.  

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()