क्रिकेट वर्ल्ड कप की अपनी इंडियन टीम में किन्हें चुना संजय मांजरेकर ने
और किसका पत्ता काट दिया...
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई से खेला जाना है. इसको लेकर सभी टीम तैयारी में लगी हुई है. हर कोई अपनी-अपनी टीम के कयास लगा रहा है. संजय मांजरेकर ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी है. मतलब उन्हें लगता है इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप का टिकट मिलना चाहिए. उन्होंने अपनी इस टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मांजरेकर ने चौथे नंबर पर ऑलराउंडर विजय शंकर को खिलाने की बात कही है. उनके मुताबिक विजय में स्ट्राइक रोटेट करने के साथ ही चौके-छक्के लगाने की क्षमता है. विजय को बैट्समैन की तरह खिलाया जाना चाहिए. मांजरेकर ने अपनी जो टीम चुनी है, उसमें अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी है. उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी सीरीज़ में अंबाती ने मौके का फायदा नहीं उठाया है. तीसरे पोजीशन को लेकर मांजरेकर ने कहा कि कप्तान कोहली को ही बैटिंग करनी चाहिए. जब वह लगातार उस पॉजिशन पर शानदार बैटिंग कर रहे हैं, तो उनकी पॉजिशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए.
तेज गेंदबाजों में मांजरेकर ने मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और फुल फ्लेज स्पिनर के तौर पर कुलदीप और चाहल को अपनी वर्ल्ड कप 2019 की टीम में जगह दी है. कुछ लोग दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, उमेश यादव को जगह न देने पर सवाल उठा सकते हैं. लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि टीम में 11 प्लेयर ही खेलते हैं, जिन्हें BCCI चुनेगी और अभी इसमें वक्त है.
मांजरेकर की चुनी हुई टीम में शामिल खिलाड़ी:
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, विजय शंकर, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चाहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, लोकेश राहुल
वीडियो- क्रिकेट में मारे गए छक्कों का इतिहास कहां से शुरू होता है?
वीडियो- क्रिकेट में मारे गए छक्कों का इतिहास कहां से शुरू होता है?

