The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sanjay Manjrekar questioned Rohit Virat Bumrah not playing in Duleep Trophy

विराट-रोहित-बुमराह के आराम पर घमासान, X पर क्या लिख गया पूर्व भारतीय क्रिकेटर?

रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह दलीप ट्रॉफ़ी में नहीं खेल रहे. और इस बात पर बहुत से सवाल हैं. पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी इस फैसले पर सवाल उठाने वालों में शामिल हो गए हैं.

Advertisement
pic
28 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 11:10 PM IST)
Jasprit Bumrah, Rohit Sharma, Virat Kohli
बुमराह, रोहित और विराट दलीप ट्रॉफ़ी नहीं खेल रहे (PTI File)
Quick AI Highlights
Click here to view more

संजय मांजरेकर. पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर. संजय अक्सर अपने विचारों के लिए विवाद में रहते हैं. और अब उन्होंने फिर से ऐसा ही कुछ कर दिया है. संजय ने अपने X अकाउंट के जरिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के दलीप ट्रॉफ़ी में ना खेलने पर सवाल किया है. मांजरेकर का मानना है कि इन तीनों को ब्रेक की जरूरत नहीं थी. इन्हें दलीप ट्रॉफ़ी में खेलना चाहिए था.

मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए, बुधवार 28 अगस्त को कुछ आंकड़े शेयर किए. उन्होंने इन आंकड़ों के जरिए रोहित, कोहली और बुमराह द्वारा खेले गए इंटरनेशनल मैचेज़ का ज़िक्र किया. मांजरेकर ने लिखा कि बीते पांच साल में भारत ने सारे फ़ॉर्मेट्स मिलाकर, लगभग 250 मैच खेले हैं. रोहित ने इनमें से 142, जबकि कोहली ने 146 मैच खेले हैं. और ये दोनों इस लिस्ट में शामिल सबसे बिज़ी प्लेयर्स में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: जय शाह ICC से बाद में जुड़ेंगे, ऐसी मांग देख हाथ पहले जुड़ जाने हैं!

लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भारत के लिए सिर्फ़ 59 और 61 परसेंट मैच ही खेले हैं. जबकि बुमराह के नाम तो और भी कम, सिर्फ़ 84 मैच हैं. जो कि बस 34 परसेंट होता है. मांजरेकर को लगता है कि इन तीनों को दलीप ट्रॉफ़ी खेलनी चाहिए थी.

उन्होंने X पर लिखा,

'बीते पांच साल में भारत ने 249 मैच खेले हैं. इसमें रोहित 59, विराट 61 और बुमराह 34 परसेंट मैच में शामिल रहे हैं. मैं उन्हें अच्छा-खासा आराम कर रहे भारतीय प्लेयर्स में से एक देख पा रहा हूं. दलीप ट्रॉफ़ी के लिए चुने जा सकते थे.'

इस बारे में BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने सेलेक्शन के बाद सफाई दी थी. उन्होंने बताया था कि इन तीनों दिग्गजों को क्यों नहीं चुना गया. जय के मुताबिक, इन तीनों को किसी भी संभावित चोट से बचाने के लिए ऐसा किया गया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था,

'हमें रोहित और विराट जैसे प्लेयर्स को दलीप ट्रॉफ़ी में खेलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए. उन्हें चोट लगने का खतरा है. अगर आपने नोटिस किया हो, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में हर इंटरनेशनल प्लेयर डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलता. हमें प्लेयर्स का सम्मान करना होगा.'

लेकिन इस फैसले पर उंगली उठाने वाले मांजरेकर इकलौते नहीं हैं. पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर ने भी इस पर सवाल किया है. गावस्कर का मानना है कि प्लेयर्स बांग्लादेश के खिलाफ़ बिना मैच प्रैक्टिस जाएंगे, ये ठीक नहीं होगा. गावस्कर के मुताबिक, मिड-थर्टीज़ में पहुंच चुके प्लेयर्स अगर इतना कम खेलेंगे, तो उनकी मसल मेमोरी पर असर पड़ेगा. मिड डे के अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा,

'सेलेक्टर्स ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को दलीप ट्रॉफ़ी के लिए नहीं चुना. यानी इस बात की प्रबल संभावना है कि वह बांग्लादेश सीरीज़ में बहुत कम मैच प्रैक्टिस के साथ जाएंगे. किसी भी खेल में, जब प्लेयर मिड-थर्टीज़ में पहुंच जाता है तो रेगुलर कंपटिशन उसे अपने द्वारा सेट किए स्टैंडर्ड को मेंटेन रखने में मदद करता है.'

बता दें कि दलीप ट्रॉफ़ी की शुरुआत 5 सितंबर से होने वाली है. भारत के ज्यादातर दिग्गज क्रिकेटर्स इसमें खेलेंगे. विराट, रोहित, बुमराह के अलावा रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा भी इस इवेंट में नहीं दिखेंगे.

वीडियो: विराट ने शुभमन गिल पर ऐसा हमला किया, वायरल वीडियो सच भी जान लीजिए!

Advertisement

Advertisement

()