फिल्मी दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों का डेली बुलेटिन आपको द सिनेमा शो पर मिलजाता है. यहां कम समय में आप बड़ी खबरों को पढ़ सकते हैं. आज के शो में पढ़िएनेटफ्लिक्स ने रुस में अपनी सर्विस को क्यों बंद कर दिया? सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफकोर्ट ने वारंट क्यों जारी किया और मुंबई में बन रहे लाहौर के सेट पर कितने रुपएखर्च हो रहे हैं.1. 'द लॉस्ट डॉटर' को मिला बेस्ट फिल्म स्पिरिट अवॉर्ड6 मार्च को कैलीफोर्निया में द इंडीपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड 2022 का आयोजन किया गया.इसमें 'द लॉस्ट डॉटर' को बेस्ट फीचर का अवॉर्ड मिला. कोरियन सीरीज़ 'स्क्विड गेम'के लिए एक्टर ली जंग जे को बेस्ट मेल परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला. वहीं बेस्टइंटरनेशनल फिल्म का खिताब जैपनीज़ फिल्म 'ड्राईव माई कार' को दिया गया.2. नेटफ्लिक्स ने रूस में अपनी सभी सर्विस को रोक दियादेश और दुनिया के लोग रूस-यूक्रेन के युद्ध पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भी इस जंग का विरोध करते हुए रूस में अपनीसारी सेवाएं बंद कर दी. फिलहाल रूस में नेटफ्लिक्स के किसी भी शोज़ या फिल्म्स कोनहीं देखा जा सकेगा.3. दुलकर सलमान की 'सैल्यूट' सोनी लिव पर होगी स्ट्रीमदुलकर सलमान की मलयालम फिल्म 'सैल्यूट' थिएटर्स में रिलीज़ नहीं की जाएगी. इसे जल्दही सोनी लिव पर प्रीमियर किया जाएगा.SonyLIV and Wayfarer films are glad to come together to bring you DulquerSalman’s #Salutedirected by Roshan Andrews and written by Bobby-Sanjay.#SaluteOnSonyLIV#Salute#Dulquer#DQ#SonyLIV@dulQuer@DQsWayfarerFilm#RoshanAndrews#BobbySanjay@DianaPentypic.twitter.com/q75K3lBhlR— SonyLIV (@SonyLIV) March 6, 2022मूवी में दुलकर पुलिस वाले का रोल निभाते दिखेंगे.4. 'बच्चन पांडे' का गाना 'सारे बोलो बेवफा' रिलीज़ हो गयाअक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का गाना 'सारे बोलो बेवफा' आ गया. 'बच्चनपांडे' तमिल फिल्म 'वीरम' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. जिसमें जैकलीन, कृति सेनन,पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी नज़र आएंगे.अब दिल टूटने की गूँज सबको सुनाई देगी 💔 क्योंकि सारे ज़ोर से बोलेंगे…Bewafa!#SaareBoloBewafa, song from #BachchhanPaandeyout now!https://t.co/z820QUGCRW— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 7, 2022मूवी 26 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है.5. प्रवीण तांबे की बायोपिक में नज़र आएंगे श्रेयस तलपड़ेश्रेयस तलपड़े, क्रिकेटर प्रवीण तांबे की बायोपिक में नज़र आने वाले हैं. जिसकेफर्स्ट पोस्टर को आज रिलीज़ कर दिया गया. इस बायोपिक का नाम होगा 'कौन प्रवीणतांबे'. प्रवीण तांबे ने साल 2013 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएलमैच खेला था.Kaun hai Pravin Tambe? Cricket ka most experienced debutante, and the mostinspiring cricket story never told.#KaunPravinTambe, trailer out on 9th March.#DisneyPlusHotstarMultiplex@legytambe@anjalipofficial@paramspeak@AshishVid@jaypraddesaipic.twitter.com/UD8ZqF1HyE— Shreyas Talpade (@shreyastalpade1) March 7, 2022उनकी ये बायोपिक 01 अप्रैल को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी.6. विपुल डी शाह की फिल्म में काम करेंगे कपिल शर्मा'ओह माई गॉड 2' के को-प्रड्यूसर विपुल डी शाह जल्द ही कपिल शर्मा के साथ कोलैबरेटकरने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विपुल अपनी अगली फिल्म में कपिल शर्मा कोकास्ट करेंगे. ये एक कॉमेडी फिल्म होगी.7. नागराज मंजुले अब आमिर खान के साथ काम करेंगेनागराज मंजुले के डायरेक्शन में बनी 'झुंड' को ऑडिएंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिलरहा है. खबर है कि अमिताभ के बाद वो आमिर खान के साथ काम करने वाले हैं. कोई मोईडॉट कॉम से बात करते हुए नागराज मंजुले ने बताया कि वो आमिर खान के साथ फिल्म बनानेवाले हैं. जिसके लिए बहुत से आईडियाज़ पर काम हो रहा है.8. सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल' का टीज़र आयासान्या मल्होत्रा की नेक्स्ट फिल्म 'कटहल' का फर्स्ट लुक आ गया. अनंत जोशी केडायरेक्शन में बनी इस मूवी में सान्या, पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में होंगी.View this post on InstagramA post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_)कहानी एक स्थानीय नेता के घर से कटहल चोरी हो जाने और उसके चोर का पता लगाने की है.9. कपिल ने शुरू की नंदिता दास की फिल्म की शूटिंगकपिल शर्मा जल्द ही नंदिता दास की मूवी में दिखेंगे. जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू करदी है. फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है. मूवी में कपिल डिलीवरी पर्सनबनेंगे.10. रिएलिटी शो 'सारेगामापा' की विनर बनीं निलंजना रेसिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के विनर की अनाउंसमेंट हो गई. इस सीज़न कीविनर बनीं निलांजना रे. जिन्हें दस लाख रुपए विनिंग प्राइज़ मनी दी गई. उनके अलावाराजश्री बेग और शरद शर्मा फर्स्ट और सेंकड रनरअप बने.11. प्रभास ने बताया दीपिका ने पहली बार मिलने पर क्या कहा?प्रभास और दीपिका एक साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में साथ दिखाई देंगे. रिसेंटलीप्रभास ने बताया कि जब दीपिका से वो पहली बार मिले तो दोनों के बीच क्या बात हुई.दीपिका ने प्रभास से पूछा कि क्या वो शर्मिले हैं. प्रभास ने उनसे कहा कि बस तभीतक, जब तक वो किसी के सामने कंफर्टेबल नहीं हो जाते. उसके बाद वो घंटों सामने वालेसे बातें कर सकते हैं.12. सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंटसोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुरादाबाद की एसीजेएम कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया. मामला2019 का है. जिसमें सोनाक्षी पर एक इवेंट के पूरे पैसे लेने के बाद उसमें ना जानेका आरोप लगा. सोनाक्षी पर 37 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था. अब इसीमामले में उन्हें 25 अप्रैल को मुरादाबाद कोर्ट में पेश होना पड़ेगा.13. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. अब खबर हैकि ये फिल्म इस साल अप्रैल तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है.14. 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' के कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी का ऑफर'इंडियाज़ गॉट टैलेंट 9' में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंटदिव्यांश और मनुराज को उनकी फिल्म 'सर्कस' में काम करने का ऑफर दिया है.View this post on InstagramA post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)शो के प्रोमो में रोहित ने दिव्यांश-मनुराज की तारीफ की और कहा कि वो चाहते हैं किदोनों कंटेस्टेंट उनकी फिल्म के लिए गाने बनाएं.15. टीवी सीरीज़ 'डार्क शैडो' के एक्टर मिचेल रायन का निधनकॉप फिल्म 'लीथल वेपन' और अमेरिकन टीवी सीरीज़ 'डार्क शैडोज़' के एक्टर मिचेल रायननहीं रहे. 88 साल के मिचेल की मौत की वजह हार्ट फेल बताई जा रही है.16. 'हीरामंडी' के लिए बन रहा है 1.75 करोड़ रुपये का सेट?संजय लीला भंसाली जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' पर काम शुरू करने वालेहैं. खबर है कि इस सीरीज़ की शूटिंग के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में एक बड़ा सेटबनाया जा रहा है. इस सेट में 1945 के लाहौर को दिखाया जाएगा. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक इस सेट को बनाने की लागत करीब एक करोड़ 75 लाख रुपए है.इस बिग बजट सीरीज़ की कहानी पाकिस्तान के शाही मोहल्ले की होगी. जिसे लाहौर का रेडलाइट एरिया भी कहते हैं. इस सीरीज़ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.17. मलयालम फिल्म के डायरेक्टर लीजू कृष्णा अरेस्टअपकमिंग मलयालम फिल्म 'पड़ावेट्टू' के डायरेक्टर लीजू कृष्णा को गिरफ्तार कर लियागया. उन पर रेप का आरोप लगा है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि लीजू ने शादी काझांसा देकर उनके साथ रेप किया था.18. ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं नसीरुद्दीननसीरुद्दीन शाह ने बताया कि वो बीते कई महीनों से ओनोमैटोमेनिया से जूझ रहे हैं. येएक मेडिकल कंडीशन हैं. जिसमें इंसान बिना वजह किसी विशेष शब्द या वाक्य को बार-बारदोहराता रहता है. उन्होंने बताया कि वो सोते, उठते या कहीं भी जाते समय कुछ-कुछबोलते रहते हैं.19. जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' का धांसू ट्रेलर आ गयाजॉन अब्राहम की नेक्स्ट फिल्म 'अटैक' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया. इसमें जैकलीनफर्नांडिस, प्रकाश राज और रकुल प्रीत नज़र आ रही है.INDIA’S FIRST SUPER SOLDIER is here to save the nation! 🔥#ATTACKtrailerout now: https://t.co/IDrENCahvo#Attack- Part 1 releasing in cinemas worldwide on 1.04.22 @LakshyaRajAnand@Rakulpreet@Asli_Jacqueline#RatnaPathakShah@prakashraaj@jayantilalgada#AjayKapoor— John Abraham (@TheJohnAbraham) March 7, 2022फुल टू एक्शन पैक्ड ये फिल्म 01 अप्रैल को रिलीज़ होगी.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन्हें वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं.इसे रोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.