The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sam Curran takes 13 wickets in T20 World Cup 2022 becomes highest wicket taker for England in one edition of T20 World Cup

'CSK प्रोडक्ट' ने अकेले ही इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिता दिया!

पाकिस्तान को अकेले तोड़ गया ये बालक.

Advertisement
Sam Curran becomes highest wicket taker for England in one edition of T20 World Cup
इंग्लैंड टीम के साथ सैम करन (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
13 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 13 नवंबर 2022, 05:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान. T20 वर्ल्ड कप 2022 का आखिरी मैच. इस ग्रैंड फाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीता, और कैप्टन जॉस बटलर ने बोलिंग करने का फैसला लिया. पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही, और पांचवें ओवर में युवा पेसर सैम करन ने पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दे दिया. करन की बॉल पर रिजवान प्लेडऑन हो गए और उसके बाद पाकिस्तान के विकेट्स का सिलसिला रुका ही नहीं.

सिर्फ फाइनल में ही नहीं, युवा सैम करन ने पूरे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. बैटिंग में तो ज्यादा जरूरत नहीं पड़ी, पर बोलिंग में करन इंग्लैंड के सबसे अहम बॉलर बनकर उभरे हैं. T20 वर्ल्ड कप 2022 में करन ने कुल 13 विकेट्स लिए हैं. ये किसी भी पेसर द्वारा ली गई सबसे ज्यादा विकेट्स हैं. उनके आगे सिर्फ वानिंदु हसरंगा हैं, जिनके नाम 15 विकेट हैं.

इंग्लैंड के लिए किसी भी बोलर ने T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में इतने विकेट्स नहीं लिए थे. इस लिस्ट पर पहले नंबर पर 13 विकेट के साथ करन आ गए है. इसके पहले रायन साइडबॉटम और ग्रेम स्वान ने 2010 में 10-10 विकेट लिए थे. 2016 T20 वर्ल्ड कप में डेविड विली को भी 10 विकेट मिले थे. यानी सैम करन का प्रदर्शन, T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दर्ज हो गया है.

एक और बात, करन की इकनॉमी भी इस दौरान शानदार रही है. सेमीफाइनल में इंडिया के खिलाफ खेलने से पहले करन ने डेथ ओवर्स में 6.4 ओवर बॉलिंग की थी. इन ओवर्स में उन्होंने सात विकेट चटकाते हुए सिर्फ 40 रन खर्च किए थे. सीधे शब्दों में कहें तो छह की इकनॉमी और झोला भर के विकेट्स. इंडिया के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने उनके स्टैट्स खराब कर दिए थे, पर फाइनल में करन ने शानदार वापसी की.

Image embed

चार ओवर, 12 रन और तीन विकेट. इसके साथ ही करन मैन ऑफ द टूर्नामेंट जीतने के एक प्रबल दावेदार बन गए हैं. T20 फॉर्मेट के लिहाज़ से इंग्लैंड की बैटिंग हमेशा से अच्छी रही है, पर बोलिंग में टीम को जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में एक लीडर चाहिए था. करन वो लीडर बनकर उभरे है. T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बेस्ट बोलिंग की बात करें तो करन तीसरे नंबर पर हैं. 

पहले पर अजंता मेंडिस हैं. मेंडिस ने 2012 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 12 रन देकर चार विकेट लिए थे. इसके बाद सुनील नरेन का नाम आता है. उसी फाइनल में नरेन ने नौ विकेट देकर तीन विकेट झटके थे. तीसरे नंबर पर करन हैं, जिनके नाम अब 12 रन देकर तीन विकेट का रिकॉर्ड है.

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 137 रन बोर्ड पर चढ़ाए. पाकिस्तान के लिए कैप्टन बाबर ने 32 और शान मसूद ने 38 रन की पारी खेली. शादाब खान ने भी 20 रन का योगदान दिया. हालांकि इनके अलावा कोई भी बैट्समैन 15 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका. जवाब में इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बन लिए. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद फिफ्टी मारी.

हार देख भड़के कपिल देव, टीम इंडिया को कहा - "इनको चोकर्स कह लीजिए"

Advertisement

Advertisement

()