फ़ाज़िलपुरिया. वो रैपर जिसको लड़की ब्यूटीफुल चुल करके चली जाती है. जो किसी पर करोड़खर्च करने को तैयार है. जो पार्टी करने को राजी है. जो कहता है कि प्यार करना ईज़ीमगर निभाना बड़ा टफ़ है. वो जो कहता है कि फ़ाज़िलपुरिया यार तेरा खज़ाना है कुबेर का.वही फाज़िलपुरिया आया है नया रैप लेकर. चैनल 9XM के सौजन्य से. आर्मी के बारे मेंहै. फाज़िलपुरिया ने देश की आर्मी को सलाम ठोंका है. कहा है कि अपन मौज करते हैंक्यूंकि सरहद पे फ़ौज खड़ी है. और ये जितने भी चूं-चपड़ करने वाले लोग हैं, ये कुछ भीबोल पा रहे हैं तो वो सिर्फ इसलिए क्यूंकि वो देश में सेफ़ हैं. आर्मी की वजह से.https://www.youtube.com/watch?v=g3pWxv2WEds