साइना नेहवाल, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय ने इंडिया ओपन 2022 के दूसरे राउंड मेंजगह बना ली है. पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लंबे समय के बाद बैडमिंटनकोर्ट पर वापसी की है. साइना नेहवाल इंजरी से जूझ रहीं थी. जिसकी वजह से पिछले सालउन्हें कई टूर्नामेंट छोड़ने पड़े थे. इंडिया ओपन से वापसी कर रही साइना को चेकगणराज्य की तेरेज़ा स्वाबिकोवा के खिलाफ जीत मिली. तेरेज़ा को मैच के दौरान बैक इंजरीहुई. जिसकी वजह से वह आगे खेल जारी नहीं रख सकी. जब तेरेज़ा स्वाबिकोवा रिटायर्डहर्ट हुईं. उस वक्त साइना पहले सेट में 22-20 से आगे चल रही थी. लिहाजा, साइनानेहवाल ने दूसरे राउंड में जगह बना ली है. जहां उनका सामना महाराष्ट्र की मालविकाबनसोड से होगा. मालविका बनसोड ने हमवतन खिलाड़ी सामिया ईमाद फ़ारूकी को सीधे सेटोंमें 21-18, 21-9 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई है.Badminton: Top Indian shuttlers Saina Nehwal, Lakshya Sen and HS Prannoyprogress to the second round of the #IndiaOpen with contrasting wins in Delhi.pic.twitter.com/wwr6mJ3Ng1— All India Radio News (@airnewsalerts) January 12, 2022 पहले राउंड में जीत दर्जकरने के बाद साइना नेहवाल ने कहा, 'इतने लंबे समय के बाद खेलने से आपको मैच काआत्मविश्वास मिलता है, उन पॉइंट्स को कैसे निकालना है, क्योंकि प्रैक्टिस में आपउतना जी-जान लगाकर नहीं खेलते, जिस तरह आप टूर्नामेंट में खेलते हैं. जिस तरह मैंनेआज कुछ पॉइंट हासिल किए. आशा करती हूं कि कल होने वाले मैच में इससे मदद मिलेगी.'दूसरी ओर, आठवीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणॉय ने स्पेन के पाब्लो एबियन को सीधेसेटों में 21-14, 21-7 को हराकर अगले दौर में जगह बनाई. दूसरे राउंड में एचएसप्रणॉय का सामना मिथुन मंजूनाथ से होगा. जीत के बाद एचएस प्रणॉय ने अपने करियर कोलेकर कहा, 'निश्चित रूप से मुझे अभी ये साबित करना है कि मेरा खेल खत्म नहीं हुआहै. और मैं ऐसा खिलाड़ी हूं जो दुनिया के टॉप फाइव में हो सकता है. मुझे खुद परभरोसा है और उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हमारे पास कुछ अच्छा होगा.' बता देंकि दिसंबर 2021 में हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रणॉय ने बढ़िया प्रदर्शनकिया था. यहां उन्होंने क्वॉर्टरफाइनल तक का सफर तय किया था. प्रणॉय ने आगे कहा,'विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मिली हार से थोड़ी निराशा हुई. लेकिन फिर भी मैंअपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं. मैं वहां से पॉजिटिव माइंडसेट के साथ बहुत सारीपॉजिटिव चीजें लेकर आया हूं. अब मैं बस ट्रेनिंग सेशंस का इंतजार कर रहा हूं. कई नईचीजें हैं जो मैं अपने खेल में जोड़ना चाहता हूं.' इसके अलावा भारत के नए बैडमिंटनस्टार लक्ष्य सेन ने भी दूसरे राउंड में जगह बना ली है. लक्ष्य सेन ने इजिप्ट केखिलाड़ी अधम हातेम एल्गामल को 21-15, 21-7 से मात दी. अब लक्ष्य का सामना स्वीडन केफेलिक्स से होगा.