आज अगर हमारी लड़कियां वर्ल्ड कप जीतीं, तो अर्जुन तेंडुलकर को भी याद किया जाएगा
अर्जुन का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज हमारी लड़कियां वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगी. इंग्लैंड के साथ. इतिहास बनाने की कगार पर हैं लड़कियां. हालांकि उतना ज़्यादा उत्साह नहीं दिख रहा मुल्क में. फिर भी कुछ ‘असली’ क्रिकेट लवर्स दिल थाम के इंतजार कर रहे हैं मैच शुरू होने का. BCCI ने भी अपनी थैली का मुंह खोल दिया है लड़कियों के लिए. फाइनल से पहले ही ऐलान कर दिया है कि हर खिलाड़ी को 50-50 लाख मिलेंगे. सपोर्ट स्टाफ को भी 25-25 लाख मिलेंगे. बहुत ख़ुशी हुई थी ये ख़बर पढ़ कर. अगर वर्ल्ड कप जीत ले आईं लड़कियां, तो उनपर ईनाम-इकराम की बारिश होनी तय है.
ये भी पढ़ें: जब ऑस्ट्रेलिया में हरमनप्रीत ने इतना लंबा छ्क्का मारा कि सब उसका बैट चेक करने लगे हरमनप्रीत कौर! तुम्हें भी अंदाजा नहीं होगा, तुमने क्य%
अपने सपने को पूरा करने के लिए ये लड़कियां कमरतोड़ मेहनत भी कर रही हैं. नेट पर खूब पसीना बहा रही हैं. एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है. इसमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन इन लड़कियों की नेट प्रैक्टिस करवा रहे हैं. उनको नेट्स पर गेंदबाज़ी कर रहे हैं.ऊंचे-तगड़े अर्जुन लेफ्ट आर्म सीम बॉलिंग करते दिख रहे हैं. लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलिंग एक ख़तरनाक बॉलिंग ऑप्शन है लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में. ख़ास तौर से राईट-हैंड बल्लेबाज़ों के लिए दिक्कत वाला मसला है. अंदर आती गेंद परेशान करती है. इसलिए इसको खेलने की प्रैक्टिस बहुत ज़रूरी है. अर्जुन तेंडुलकर का नेट्स पर गेंदबाज़ी करता हुआ ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अर्जुन तेंडुलकर इन दिनों इंग्लैंड में हैं. पिछले दिनों अपनी यॉर्कर से इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो को घायल भी किया था उन्होंने. उम्मीद करते हैं लड़कियां इस प्रैक्टिस के बाद कप उठाने में कामयाब हो जाएंगी. लॉर्ड्स पर एक बार फिर तिरंगा फहरेगा. और अर्जुन को अपना करियर शुरू करने से पहले ही कुछ योगदान देने का सुख मिल जाएगा. देखिए वीडियो:
Sachin Tendulkar's son, Arjun, is one of the net bowlers for India women today. Bowling t Veda here. #WWC17 @ESPNcricinfo pic.twitter.com/M37es7GINf
— Melinda Farrell (@melindafarrell) July 22, 2017
ये भी पढ़ें: जब ऑस्ट्रेलिया में हरमनप्रीत ने इतना लंबा छ्क्का मारा कि सब उसका बैट चेक करने लगे हरमनप्रीत कौर! तुम्हें भी अंदाजा नहीं होगा, तुमने क्य%

