क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर के साथ बिहार पुलिस ने गलतबर्ताव किया है. सुधीर अपने चचेरे भाई को खोजते हुए पुलिस थाने पहुंचे थे. जहां परबिहार पुलिस के अधिकारी ने उनको गालियां दी, उन पर लातें चलाई. और उनको थाने सेबाहर भेज दिया. हालांकि बाद में सुधीर के बारे में पता चलने पर अधिकारी ने उनसेमाफी भी मांग ली. आपको बताएं, गुरुवार 20 जनवरी के दिन सुधीर अपने चचेरे भाई केबारे में पता करने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस थाने पहुंचे थे, जहां पर पुलिस ने उनकेभाई को हिरासत में ले रखा था. सुधीर ने थाने में जानकारी जुटाने की कोशिश की. लेकिनजब वो उसमें सफल नहीं हुए, तो वहां हवालात में बंद अपने भाई से बात करने लगे. इतनेमें एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने सुधीर को गालियां देते हुए, लातमारकर थाने से बाहर निकाल दिया. # अधिकारी ने मांगी माफी सुधीर के थाने से बाहरनिकलते ही उनके जानने वाले लोग इकट्ठा हो गए. जिसको देख कर अधिकारी को सुधीर केबारे में जानकारी मिली. और उन्होंने सुधीर से माफी मांगकर मामले को खत्म कर दिया.मामले पर इंडिया टुडे के रिपोर्टर मणि भूषण से बात करते हुए सुधीर ने कहा, ‘कलहमारे भाई को पुलिस ले गई थी. घर पर किसी को भी इसके पीछे की वजह की कोई जानकारीनहीं थी. जिसके बाद हम थाने पहुंचे और वहां भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी. तबसामने हवालात में बंद मेरे भाई पर मेरी नज़र पड़ी और मैं उनसे बात करने लगा. इतनेमें एक पुलिस अधिकारी आए और उन्होंने मुझे गाली दी, लात मारी. इसके बाद जब हम थानेसे बाहर निकले तो वहां हमें जानने वाले लोग आ गए. इसकी जानकारी होते ही पुलिसअधिकारी ने हमें अंदर बुलाया और हमसे माफी मांगी.’ इस घटना के बाद सुधीर की तरफ सेअधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. इस पूरे मामले में सबसे चौंकानेवाली बात ये है कि जहां यह पूरी घटना हुई, उस थाने का फीता सुधीर ने ही काटा था.