स्टंप्स में गेंद लगी. लेकिन बेल्स नहीं गिरी. और बल्लेबाज आउट नहीं हुआ. ऐसा वाकयाक्रिकेट मैच में कभी-कभार ही देखने को मिलता है. एशेज 2021-22 के चौथे टेस्ट मेंकुछ ऐसा ही देखने को मिला. मैदान पर ऐसी जाबड़ किस्मत लेकर आए थे बेन स्टोक्स.31वें ओवर की बात है. कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पहली गेंद टप्पा खातेहुए अंदर की तरफ आई. स्टोक्स को लगा कि गेंद स्टंप पर नहीं लगेगी. इसलिए उन्होंनेइस गेंद को छोड़ने का फैसला किया. लेकिन गेंद सीधे ऑफ स्टंप्स पर जा लगी. हालांकिइसके बाद भी बेल्स नहीं गिरी. उधर स्टंप में गेंद लगते ही कैमरन ग्रीन और बाकीऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सेलिब्रेट करने लगे. अंपायर ने स्टोक्स को LBW आउट करार देदिया. जबकि गेंद पैड पर लगी भी नहीं थी. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने तुरंत रिव्यूलिया. जिसके बाद पता चला कि गेंद पैड पर नहीं बल्कि स्टंप्स पर लगी थी. चूंकि बेल्सनहीं गिरी. तो स्टोक्स को आउट नहीं दिया गया. मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलनापड़ा. बता दें कि जब गेंद स्टंप्स में लगी. तब स्टोक्स 16 रन के निजी स्कोर परबल्लेबाजी कर रहे थे. और शेन वॉर्न उस समय कॉमेंट्री कर रहे थे. वॉर्नर को ये देखकरबहुत हैरानी हुई कि अंपायर ने आखिर उंगली कैसे उठा दी? उन्होंने कहा, 'क्या उन्हेंआउट दिया गया था? ये कैसी हैरानी की बात है?' इस घटना के बाद महान बल्लेबाज सचिनतेंडुलकर ने ट्वीट किया, 'क्या विकेट पर गेंद लगने और बेल्स नहीं गिरने के बाद एकनया नियम लाना चाहिए 'हिटिंग द स्टंप? आप क्या सोचते हैं दोस्तों? गेंदबाजों केप्रति न्यायपूर्ण बनते हैं.'Should a law be introduced called ‘hitting the stumps’ after the ball has hitthem but not dislodged the bails? What do you think guys? Let’s be fair tobowlers! 😜😬😋@shanewarne#AshesTestpic.twitter.com/gSH2atTGRe— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 7, 2022 सचिन ने अपने ट्वीट में शेन वॉर्नको टैग भी किया. इसके बाद शेन वॉर्न ने सचिन को रिप्लाई देते हुए लिखा, 'ये दिलचस्पऔर डिबेट करने वाला सवाल है मेरे दोस्त. चर्चा के लिए मैं इस बात को वर्ल्ड क्रिकेटकमिटी तक ले जाऊंगा. और फिर मैं आपको जवाब दूंगा. आज की तरह मैंने पहले कभी नहींदेखा था. कैमरन ग्रीन की गेंद 142 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से थी और स्टंपमें गेंद जोर से लगी थी.' Should a law be introduced called ‘hitting the stumps’ after the ball has hitthem but not dislodged the bails? What do you think guys? Let’s be fair tobowlers! 😜😬😋@shanewarne#AshesTestpic.twitter.com/gSH2atTGRe— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 7, 2022 बताते चलें कि सिडनी टेस्ट कीपहली पारी में बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए. उन्होंने अपनीपारी में नौ चौके और एक छक्का भी लगाया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाने सात विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं. जॉनी बेयरस्टो ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुएआठ चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. जबकि दूसरे छोरपर जैक लीच चार रन बनाकर टिके हैं.