The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sachin Tendulkar made his international debut on 15th November 1989

आज सचिन और वक़ार यूनिस के अलावा 2 और प्लेयर्स ने पहला मैच खेला था

इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान. 1989.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
15 नवंबर 2016 (Updated: 15 नवंबर 2017, 07:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
क्रिकेट. दुनिया के लिए खेल और भारत में एक धर्म. इस धर्म का भगवान. सचिन तेंदुलकर. आज पहली बार देश के लिए खेलने उतरा था. 15 नवंबर 1989. ये दिन एक आम दिन नहीं था. ये दिन वो दिन था जो आने वाले क्रिकेट को बदलने वाला था. ये वो दिन था जो करोड़ों लोगों को क्रिकेट का लती बनाने वाला था. ये वो दिन था जो आने वाली नस्लों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करने वाला था. ये वो दिन था जो उस 16 साल 205 दिन की उम्र के लड़के को दुनिया के सामने लेकर आया था. वही लड़का जो सदी के लगभग एक चौथाई हिस्से तक बैटिंग का बादशाह बना बैठा रहा. रन बनाता रहा. सामने वाले ग्यारह खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ता रहा. उन्हें ये बतलाता रहा कि उनके खेल में अभी और सुधार की गुंजाइश बाकी है. उस लड़के ने बॉलर्स को समझाया कि बुरी गेंदें फेंकने की कम से कम कोशिश की जाए. क्यूंकि अच्छी गेंदें भी चौके के लिए मारी जाती हैं. वो लड़का जिसे एक बॉलर ने एक ही जैसी 6 गेंदें फेंकीं तो उसने उन 6 गेंदों को 6 अलग-अलग जगह मारा. जीनियस का अवतार. सचिन तेंदुलकर.
Sachin

इसी दिन, इसी मैच में सचिन तेंदुलकर के सिवा एक और जीनियस पहली बार अपने देश के लिए खेल रहा था. देश पाकिस्तान. खिलाड़ी वक़ार यूनिस. वो बॉलर जिसने दुनिया को बनाना स्विंग के बारे में बताया. जिसने बताया कि तेज़ फ़ेंकी गेंद अगर पैर के अंगूठे पे पड़े तो अंगूठा टूट सकता है. अंगूठा मिस हुआ तो स्टंप बिखर जाते थे. जिसने पाकिस्तानी बॉलिंग को उस ऊंचाई तक पहुंचाया जहां से ऊपर कुछ और नहीं था. वसीम अकरम के साथ मिलकर ऐसी ओपेनिंग बॉलिंग पार्टनरशिप की शुरुआत की जिसकी कोई काट नहीं थी. बड़ी बड़ी टीमें वहीं घुटने टेक देती थीं. वही वक़ार यूनिस उस दिन पकिस्तान की ओर से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहा था.
waqar younis

सचिन तेंदुलकर के लिए वो दिन भले ही बेहद ख़ास रहा होगा लेकिन जो कुछ भी वो आगे करने वाले थे, उसके हिसाब से उनकी परफॉरमेंस उनके क्लास को मैच नहीं कर रही थी. पाकिस्तान की पहली इनिंग्स के 409 रन के जवाब में इंडिया ने 262 रन ही बनाये. सचिन ने कुल 15 का स्कोर बनाया. 15 रन. एक झलक मात्र. आने वाले उत्सव की. वो उत्सव जिसे सचिन तेंदुलकर का नाम मिला. जो 10 नम्बर की जर्सी पहन कर मैदान पर उतरता था तो करोड़ों जोड़ी आंखें टीवी की ओर घूम जाती थीं. मज़े की बात ये कि उस रोज़ सचिन को आउट करने वाले खुद वक़ार यूनिस ही थे. दोनों खिलाड़ी अपना पहला मैच खेल रहे थे. वक़ार यूनिस ने कुल 19 ओवर में 80 रन दिए और 4 विकेट लिए. एक डेब्यू कर रहे प्लेयर के लिहाज़ से अच्छा फिगर.
इसके अलावा, 15 नवम्बर 1989 को ही दो और खिलाड़ियों ने अपना पहला मैच खेला था. इंडिया की तरफ से सलिल अंकोला और पाकिस्तान की तरफ से शाहिद सईद. सचिन और वक़ार को जोड़ें तो इंटरनेशनल क्रिकेट को कुल 16931 रन, 419 विकेट्स और 133 कैच मिले. सलिल अंकोला और शाहिद को जोड़ें तो मात्र 18 रन और 2 विकेट.
सचिन के साथ सलिल अंकोला की तस्वीर
सचिन के साथ सलिल अंकोला की तस्वीर



 ये भी पढ़ें:

MA करके ऑटोमोबाइल का कारोबार करते थे, मिला ज्ञानपीठ तब लोगों ने शक्ल देखी

ऐडम गिलक्रिस्ट : स्लेजिंग की बादशाह ऑस्ट्रेलिया टीम का सबसे प्यारा खिलाड़ी

अज़हर गया, थैली में छः लाख रुपये लेके आया और दे दिए

क्या इस महिला क्रिकेटर ने शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ़ द सेंचुरी’ जैसा कमाल किया है?

आशीष नेहरा रिटायर भले ही हो गए हैं मगर उनकी कहानी इंस्पायर करती रहेगी

Advertisement

Advertisement

()