'सचिन भाई, स्ट्राइक ले लो...' किस बॉलर से बचना चाह रहे थे वीरू?
ये क़िस्सा खुद वीरू पाजी ने सुनाया.

2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप. भारत ने पाकिस्तान को हराया और फाइनल तक का सफर तय किया था. इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेन्द्र सहवाग (Virendra Sehwag) ओपन कर रहे थे. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच से जुड़ा एक ख़ास किस्सा वीरू पाजी ने खुद सुनाया है.
दुबई में शुरू हो रही ILT20 टूर्नामेंट से पहले बातचीत करते हुए वीरू ने ये सचिन से जुड़ा ये क़िस्सा सुनाया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 273 रन टांग दिए थे. टीम इंडिया के लिए ओपन करने उतरे सचिन ने पहली बॉल पर स्ट्राइक ली. वो अमूमन ऐसा नहीं करते थें. सहवाग ने इसी पर बात किया और बताया -
तेंडुलकर ने सहवाग को जवाब दिया -
सहवाग तो अपना विकेट बचाने के चक्कर में थे. उन्होंने फिर कहा -
पर सचिन नहीं माने. उन्होंने कहा कि स्ट्राइक सहवाग को ही लेनी पड़ेगी. सहवाग ने आगे बताया -
इस बातचीत से लेकर क्रीज़ तक पहुंचने के बीच कहीं कुछ हुआ, और सचिन ने अपना फैसला बदल लिया. कई क्रिकेट फ़ैन्स का मानना है कि सचिन टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने ऐसा किया था. सहवाग ने आगे बताया -
बताते चले, वसीम अकरम के उस ओवर की पहली दो बॉल डॉट खेलने के बाद तीसरे बॉल पर सचिन ने चौका जड़ा था. चौथी बॉल पर उन्होंने सिंगल लिया था. उस मैच में सचिन ने 98 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत को मैच जिताया था. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच की जानकारी ऋषभ पंत को थी

.webp?width=60)

