भारत और न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज़ के बाद क्या भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथसीरीज़ खेलेगी? इस चीज़ का फैसला हो गया है. BCCI ने इस बात की पुष्टि कर दी है किकिवी टीम के साथ सीरीज़ के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी. साउथअफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीजखेलेगी. हालांकि, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और BCCI की आपसी सहमति के बाद T20 सीरीजरद्द कर दी गई है. गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच चार मैचों की T20 सीरीज खेलीजानी थी. लेकिन कोविड के नए वैरिएंट Omicron की वजह से दौरे में बदलाव किया गया है.इससे पहले ये खबरें आ रही थीं कि साउथ अफ्रीका दौरे को पूरी तरह से रद्द कर दियाजाएगा. बता दें कि भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है. दोनोंटीमें पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से वांडरर्स स्टेडियम में खेलेंगी. BCCI सचिव जयशाह ने इस बारे में न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, 'BCCI ने CSA को बतादिया है कि भारतीय टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी.चार मैचों की T20I सीरीज बाद में खेली जाएगी.'India to tour SA for three Tests, three ODIS, T20Is to be played later: Jay ShahRead @ANI Story | https://t.co/SOjHuZ077r#IndianCricketTeampic.twitter.com/KTBrdoQnQA — ANI Digital (@ani_digital) December 4, 2021 #दर्शकनहीं देख पाएंगे मैच समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट मानें तो भारत और साउथ अफ्रीकाके मुकाबले बंद दरवाजे में खेले जाएंगे. यानि दर्शक स्टेडियम आकर मैच नहीं देखपाएंगे. और ये फैसला कोविड के नए वैरिएंट Omicron की वजह से लिया जा रहा है. BCCIके एक अधिकारी ने बताया, 'हमें जो जानकारी मिली है वो ये है कि CSA द्वारा बनायागया बायो बबल काफी सुरक्षित है. साथ ही अभी तक ऐसा कोई डेटा नहीं है जो ये बता सकेकि Omicron वायरस कितना ज्यादा खतरनाक है. इसके अलावा हमें सरकार की तरफ से साउथअफ्रीका दौरे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. टीम जल्दी बायो-बबल मेंएंट्री करेगी. अगर देरी भी होती है तो ये बबल टू बबल ट्रांसफर होगा इसलिए कोई सख्तक्वारंटीन की ज़रूरत नहीं होगी.' आपको बताते चलें कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका के लिएभारत के खिलाफ आगामी सीरीज़ काफी अहम होने वाली है. इस दौरे से साउथ अफ्रीका कोटीवी राइट्स के जरिए करोड़ों की कमाई होगी. BCCI पहले ही इंडिया-ए टीम को साउथअफ्रीका दौरे पर भेज चुका है. जहां तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रहीहै.