IPL2021 के फाइनल में रुतुराज ने तोड़ डाला साल 2008 का रिकॉर्ड
फ्यूचर सुपरस्टार हैं ऑरेंज कैप वाले रुतुराज.
Advertisement

रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसी ( फोटो क्रेडिट : PTI)
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. रुतुराज IPL ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. IPL2021 फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. मुकाबले से पहले रुतुराज गायकवाड़ के नाम 603 रन दर्ज थे.
और अपनी पारी में 24 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया. रुतुराज गायकवाड़ ने 24 साल और 257 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती है. इससे पहले ये रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था. पंजाब के लिए खेलते हुए मार्श ने 24 साल और 328 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था.
बता दें कि रुतुराज ने केएल राहुल को पछाड़कर ऑरेंज कैप जीती है. इससे पहले केएल राहुल IPL 2021 के लीडिंग रन स्कोरर थे. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने 13 मुकाबलों में छह अर्धशतक की मदद से 626 रन बनाए. और उन्हें पछाड़ने के लिए रुतुराज को सिर्फ 24 रन की जरूरत थी.Youngest player to win Orange Cap in an IPL season:- 24y 257d - Ruturaj Gaikwad in 2021 24y 328d - Shaun Marsh in 2008 27y 206d - Virat Kohli in 2016 27y 292d - Kane Williamson in 2018
Ruturaj and Marsh are the only Orange Cap winners uncapped at the start of season.#IPL2021 — Kausthub Gudipati (@kaustats) October 15, 2021
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ के लिए IPL 2021 यादगार रहा. उन्होंने 16 मुकाबलों में 45 की औसत से 635 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए. रुतुराज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली थी. साथ ही इस सीजन फाफ डु प्लेसी के साथ 750 प्लस रन भी जोड़े. दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन चेन्नई के लिए कई बड़ी साझेदारियां की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. KKR के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी रुतुराज और फाफ डु प्लेसी ने CSK को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. रुतुराज गायकवाड़ 27 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया. रुतुराज को सुनील नरेन ने शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराया.Indian Youngsters Won the Orange Cap in #IPL2021 . - Future Superstar Of India. #CSKvsKKR pic.twitter.com/TR3mA1VjQ9
— CricketMAN2 (@man4_cricket) October 15, 2021
वहीं फाफ डु प्लेसी ने 59 गेंदों में 86 रन की पारी खेली. जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे. मैच के दौरान CSK के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप को लेकर जंग दिखी. रुतुराज को पछाड़ने के लिए फाफ डु प्लेसी को अंतिम गेंद पर कम से कम दो रन की जरूरत थी. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. डु प्लेसी लॉन्ग ऑन पर कैच दे बैठे. और ऑरेंज कैप जीतने से सिर्फ दो रन से दूर रह गए. फाफ डु प्लेसी ने 16 मैचों में 633 रन बनाकर IPL 2021 कैम्पेन को खत्म किया. बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 192 रन बनाए. और कोलकाता को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया है.Faf Du pleasing our #CSKvKKR #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/W3v4KxerXP
— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) October 15, 2021

.webp?width=60)

