IPL 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनानेवाले स्टार रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला धड़ाधड़ चल रहा है. साल 2021 की विजय हज़ारेट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ ने अपना चौथा शतक जड़ रिकॉर्ड बना दिया. इस शतक के साथउन्होंने पूर्व भारतीय वनडे कप्तान विराट कोहली के विजय हज़ारे में बनाए चार शतकोंके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार 14दिसंबर को चंडीगढ़ टीम के खिलाफ़ 168 रनों की पारी खेली. जिसके बाद उनके नाम इस सीजनमें चार शतक हो गए हैं. विजय हज़ारे ट्रॉफी में ये रिकॉर्ड पहली बार साल 2009 मेंबना था. विराट कोहली ने साल 2009-10 की विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलतेहुए सबसे ज्यादा चार शतक लगाए थे. कोहली के इस रिकॉर्ड को कोई भी खिलाड़ी अभी तक तोड़नहीं पाया है. हालांकि ऋतुराज से पहले दो खिलाड़ी और ऐसे हैं जो विराट के इस रिकॉर्डकी बराबरी कर चुके हैं. पिछले साल हुई विजय हज़ारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के सलामीबल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल और मुंबई के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने चार-चार शतकलगाए थे. इस साल चार शतक जड़ने के बाद ऋतुराज भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. बतादें कि ऋतुराज के ये पांच शतक महज़ पांच मैचों में आए हैं. ऋतुराज ने इस सीजन 168,21, 124, 154 नाबाद और 136 रन की पारियां खेली हैं. ऋतुराज इस सीजन 600 रन बनानेवाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. हालांकि महाराष्ट्र के कप्तान के इस तगड़ेप्रदर्शन के बावजूद भी उनकी टीम नॉक आउट मुक़ाबलों में एंट्री नहीं कर पाई.महाराष्ट्र वाले ग्रुप से केरल और मध्य प्रदेश की टीमों ने नेट रन रेट के आधार परक्वालीफाई कर लिया है. मैच की बात करें तो चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करतेहुए 309 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के कप्तान मनन वोहरा ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए.जवाब देने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने ये स्कोर सात गेंद और पांच विकेट शेष रहतेहासिल कर लिया. गायकवाड़ के अलावा अज़ीम क़ाज़ी ने 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.