ऋतुराज गायकवाड़ के साथ हो रहा भेदभाव? अब आकाश चोपड़ा ने सेलेक्शन न होने का 'सच' बताया
इंडिया ए टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को उपकप्तानी दी गई है. लेकिन दलीप ट्रॉफी में 184 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं मिला है. हालांकि, आकाश चोपड़ा को नहीं लगता कि गायकवाड़ पक्षपात का शिकार हुए हैं.

BCCI ने छह सितंबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मल्टी डे मैचों के लिए टीम का एलान किया है. इंडिया ए टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को उपकप्तानी दी गई है. लेकिन दलीप ट्रॉफी में 184 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं मिला है. हालांकि, आकाश चोपड़ा को नहीं लगता कि गायकवाड़ पक्षपात का शिकार हुए हैं. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को इंडिया ए में मौका नहीं मिला.
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर कहा,
गायकवाड़ इस मामले में रह गए पीछेआकाश चोपड़ा ने बताया कि बाकी खिलाड़ियों ने गायकवाड़ से बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा,
अपनी बात जारी रखते हुए आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,
ऋतुराज के अलावा रजत पाटीदार को भी मौका नहीं मिला. आकाश चोपड़ा ने रजत के बारे में कहा,
ये खिलाड़ी भी हैं टीम में शामिलभारत ए टीम में तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीसन भी शामिल हैं. जगदीसन को ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद पांचवें टेस्ट के लिए विकल्प के तौर पर इंग्लैंड बुलाया गया था. जगदीसन ने उत्तर क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में दक्षिण क्षेत्र के लिए 197 रन की शानदार पारी खेली थी. मुंबई के तनुश कोटियान, विदर्भ के हर्ष दुबे और यश ठाकुर को भारत ए टीम में जगह मिली है. दुबे ने पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने टीम के खिताबी जीत के अभियान में 69 विकेट चटकाए थे.
बल्लेबाजों की बात करें तो अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. भारत के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भी ए टीम में जगह दी गयी है. तेज गेंदबाजी में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, यश ठाकुर और पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ शामिल हैं. बराड़ राष्ट्रीय टीम के लिए नियमित नेट गेंदबाजी भी कर रहे हैं.
वीडियो: एशिया कप से पहले संजू सैमसन को मिला सुनील गावस्कर का साथ, जानें क्या कहा?

.webp?width=60)

