The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ruturaj gaikwad and abhishek sharma not selected for India Srilanka series Fans reacts

सूर्या की कप्तानी वाली टीम में ये दो नाम ना देख फैन्स ने सेलेक्टर्स को गंदा सुना दिया!

India vs Sri Lanka Series में Suryakumar Yadav को कप्तान बनाया गया है. जबकि अच्छा प्रदर्शन करने वाले दो युवा खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया गया है. इस पर फैन्स भड़क गए हैं.

Advertisement
pic
19 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 19 जुलाई 2024, 09:39 AM IST)
IND vs SL, Suryakumar Yadav, Abhishek Sharma
श्रीलंका के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा (फोटो:AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (India vs SL) की वनडे और T20I टीम की घोषणा कर दी गई है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को T20I टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि इस टीम में रियान पराग (Riyan Parag) और खलील अहमद (Khalil Ahmed) को जगह दी गई है. वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ड्रॉप कर दिया गया है. जिसे देखकर फैन्स भड़क गए हैं.

दरअसल, शुभमन गिल को इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है. जबकि यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को भी इस टीम जगह दी गई है. लेकिन अभिषेक और रुतुराज को ड्रॉप कर सेलेक्टर्स ने फैन्स को चौंका दिया है. दरअसल, अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में चार इनिंग में 31 की औसत से कुल 124 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 174.64 का रहा था. इस सीरीज में अभिषेक ने 47 बॉल पर 100 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. जबकि उन्होंने बॉलिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ ने भी इस सीरीज में 66.50 की औसत से 133 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा था. 

दोनों प्लेयर्स का नाम टीम में ना देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाराजगी जाहिर की. एक यूजर ने लिखा,

“अगर आपको टीम इंडिया में खेलना है तो अच्छी PR एजेंसी को हायर करना होगा.”

एक और यूजर ने लिखा,

“ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को नहीं चुना गया है. लेकिन रियान पराग को दोनों फॉर्मेट में जगह मिली है. ऐसा लग रहा मैं दूसरी दुनिया से हूं.”

एक और यूजर ने रुतुराज की फोटो शेयर कर लिखा,

“बहुत तकलीफ होती है जब आप योग्य हों और लोग आपकी योग्यता ना पहचानें.”

एक और यूजर ने लिखा,

“हमें ये देखकर आश्चर्य होता है कि शुभमन गिल ने ऐसा क्या किया है कि उन्हें अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ से आगे इस टीम में चुना गया है. पंत और संजू से आगे उप कप्तान बनना तो दूर की बात है. ये पूरी तरह से पक्षपात है. लेकिन ऐसा ही होना था.”

एक और यूजर ने लिखा,

“रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को T20I टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन रियान पराग को चुन लिया गया. मैं बिल्कुल निशब्द हूं.”

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का T20I स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

वीडियो: हार्दिक-नताशा अलग, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर क्या बोले मुंबई के कप्तान?

Advertisement

Advertisement

()