पूर्व चीफ सलेक्टर का बयान, इस बड़ी वजह से T20 विश्वकप का टिकट मिस कर सकते हैं धवन
श्रीकांत के मुताबिक धवन और KL राहुल में कोई टक्कर ही नहीं है.
Advertisement

Shikhar Dhawan और Kl Rahul (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
शिखर धवन. लिमिटेड ओवर्स में टीम इंडिया के ओपनर हैं. चोट के चलते कुछ महीनों से टीम इंडिया से बाहर थे. इस दौरान KL राहुल ने बेहतरीन बैटिंग की. राहुल ने रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर बनने की रेस में शिखर धवन को कड़ा चैलेंज पेश कर दिया है. अब श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित को आराम दिया गया है. इस सीरीज में राहुल के साथ धवन को ओपन करना है. सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है.
अब धवन के पास खुद को प्रूव करने के लिए सिर्फ दो मैच हैं. इस बीच इंडियन टीम के पूर्व ओपनर और चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके कृष्णमचारी श्रीकांत ने धवन की दावेदारी पर कमेंट किया है. श्रीलंका ने संडे, 5 जनवरी को कहा कि वह T20 वर्ल्ड कप के लिए धवन को राहुल की जगह नहीं चुनेंगे. श्रीकांत ने सीधे कहा कि श्रीलंका के खिलाफ बने रन काउंट ही नहीं होंगे.
K Srikkanth की फाइल फोटो, ट्विटर से साभार.
इधर धवन ने अपने करियर के बारे में कहा कि वह 2020 में 'नई शुरुआत' की उम्मीद में हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस साल भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप भी जीतना चाहते हैं. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा,
केएल राहुल और रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप

# सिर्फ एक विनर
स्टार स्पोर्ट्स तमिल से बात करते हुए उन्होंने कहा,'श्रीलंका के खिलाफ बने रन काउंट ही नहीं होंगे. अगर मैं सेलेक्शन कमिटी का चीफ होता मैं वर्ल्ड T20 की स्क्वॉड में धवन को नहीं चुनता. उनमें और राहुल में कोई प्रतिद्वंद्विता ही नहीं है. सिर्फ एक विजेता है.'

K Srikkanth की फाइल फोटो, ट्विटर से साभार.
इधर धवन ने अपने करियर के बारे में कहा कि वह 2020 में 'नई शुरुआत' की उम्मीद में हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस साल भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप भी जीतना चाहते हैं. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा,
'पिछले साल बहुत सारी चोटें लगीं, लेकिन यह खेल का हिस्सा है. यह नया साल है, मैं एक नई शुरुआत की उम्मीद में हूं. मैं हर बार चीजों को सकारात्मक तरीके से लेता हूं. चोटें प्राकृतिक हैं, मैं उन्हें अपनी प्रगति का हिस्सा मानता हूं. इस साल बहुत सारे रन बनाने की कोशिश में हूं, और ज्यादा असरदार प्लेयर बनना चाहता हूं, अपनी टीम के लिए मैच और वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं. यह सीरीज मेरे लिए रन बनाने का बेहतरीन मौका है. मैं हमेशा अपने खेल को डेवलप करता हूं, नए शॉट डेवलप करता हूं.'
धवन ने हाल में T20I की 12 इनिंग्स में सिर्फ 272 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 110.56 का रहा था. दूसरी तरफ राहुल ने नौ पारियों में 142.40 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं.#INDvSL
Former India captain Kris Srikanth makes a bold statement on Shikhar Dhawan’s #t20worldcup
1st T20I | “Runs against Sri Lanka don’t count”
prospects.https://t.co/pHpdc04DWQ
— India Today Sports (@ITGDsports) January 5, 2020
केएल राहुल और रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप